फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan energy crisis: Karachi markets to shut at 9 pm to save electricity

Pakistan Energy Crisis: कराची की नाइटलाइफ ठप, मॉल, होटल, मार्केट रात 9 बजे बंद होंगे, गहराया बिजली संकट

Sat, 18 Jun 2022 05:55 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, कराची
पीटीआई, कराची Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 18 Jun 2022 05:55 PM IST
सार

सिंध के गृह सचिव डॉ. सईद अहमद मंगनेजो ने कहा कि हम ऊर्जा आपातकाल का सामना कर रहे हैं। हमें ऐसे उपाय करने की जरूरत है जो लोकप्रिय न हों।

विज्ञापन
Pakistan energy crisis: Karachi markets to shut at 9 pm to save electricity
पाकिस्तान में बिजली गुल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में बिजली संकट गहरा गया है। इसे देखते हुए बिजली बचाने के उपाय किए जा रहे हैं। इसका सबसे बड़ा देश के सबसे बड़े शहर असर कराची की मशहूर नाइटलाइफ पर भी पड़ने वाला है। सिंध प्रांत की सरकार ने कराची के मॉल, मार्केट, दुकानों को रात 9 बजे बंद करने का आदेश दिया है, ताकि ईंधन व बिजली बचाई जा सके। 

विज्ञापन

 

सिंध सरकार ने यह एलान शुक्रवार को किया। इसका मकसद पाकिस्तान में ऊर्जा संकट से निपटने में मदद करना है। ऊर्जा संकट का असर पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ रहा है। कराची एक महानगर होने के नाते, रेस्तरां, बाजार, मॉल, सिनेप्लेक्स, शादी के हॉल के साथ अपनी नाइटलाइफ के लिए प्रसिद्ध है। यहां अधिकतर होटल, मॉल आदि देर रात तक खुले रहते हैं।

विज्ञापन


ऊर्जा आपातकाल की स्थिति

सिंध के गृह सचिव डॉ. सईद अहमद मंगनेजो ने कहा कि हम ऊर्जा आपातकाल का सामना कर रहे हैं। हमें ऐसे उपाय करने की जरूरत है जो लोकप्रिय न हों, लेकिन स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जरूरी हों। इसलिए सभी बाजार, दुकानों और शॉपिंग मॉल को रात नौ बजे तक बंद करना होगा, जबकि शादी के हॉल और रेस्तरां को भी रात 10.30 बजे तक बंद करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि ये उपाय न केवल ईंधन और बिजली की बर्बादी को कम करने के लिए किए जा रहे हैं। इससे जूदा बिजली की कमी और लोड शेडिंग की समस्या का समाधान होगा। बिजली की मांग और आपूर्ति के बीच की कमी को कम किया जा सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


भारी कटौती और लोड शेडिंग से कराचीवासियों की नींद उड़ी
कराची के लोग लंबी बिजली कटौती और लोड शेडिंग के कारण हाल के सप्ताहों में परेशान हो गए हैं। उनकी रातों की नींद उड़ी हुई है। सिंध सरकार रात में दुकानें, बाजार, होटल, मॉल आदि जल्दी बंद करने के आदेश की अधिसूचना जारी कर दी है। इसमें कहा गया है कि जो लोग इन निर्देशों का उल्लंघन करेंगे, उनके खिलाफ पुलिस थानों में केस दर्ज किए जाएंगे। 


कई माहों से भारी आर्थिक व ईंधन संकट
उधर, संघीय सरकार ने ऐसे ही आदेश पंजाब प्रांत के लिए भी जारी किए हैं। पाकिस्तान पिछले कई माहों से भारी आर्थिक व ईंधन संकट से जूझ रहा है। हाल ही में अमेरिकी डॉलर का मूल्य 208 पाकिस्तानी रुपये तक पहुंच गया है। इस कारण गई गैर जरूरी वस्तुओं के आयात पर पहले ही पाबंदी लगाई जा चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed