फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Elections: US lawmakers condemn political violence, restrictions on freedom of expression

Pak Elections: अमेरिकी सांसदों ने चुनावों के दौरान हुए हिंसा की निंदा की, अभिव्यक्ति की आजादी पर यह कहा

Fri, 09 Feb 2024 11:56 AM IST
कुमार विवेक वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 09 Feb 2024 11:56 AM IST
सार

Pak Elections: अमेरिकी सांसद डीना टाइटस ने कहा स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव एक कार्यशील लोकतंत्र की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि मैं पाकिस्तान में राजनीतिक हिंसा के इस्तेमाल और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध की निंदा करती हूं। मैं जमीनी स्तर पर स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रही हूं और अधिकारियों से कानून के शासन का पालन करने का आग्रह करती हूं।

विज्ञापन
Pakistan Elections: US lawmakers condemn political violence, restrictions on freedom of expression
पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए मतदान (सांकेतिक) - फोटो : amar ujala

विस्तार

पाकिस्तान में आम चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। इस बीच, अमेरिकी कांग्रेस के सांसदों ने चुनाव के दौरान राजनीतिक हिंसा के इस्तेमाल, मोबाइल फोन सेवा बंद करने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर लगे प्रतिबंधों की निंदा की है।अमेरिकी सांसद डीना टाइटस ने पाकिस्तान में चुनावों के दौरान राजनीतिक हिंसा के इस्तेमाल और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लगाने की निंदा की है। उन्होंने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों को एक कार्यशील लोकतंत्र का आधार बनाया।

विज्ञापन


एक्स पर एक पोस्ट में, डीना टाइटस ने कहा, "स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव एक कार्यशील लोकतंत्र की आधारशिला हैं। मैं पाकिस्तान में राजनीतिक हिंसा के इस्तेमाल और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध की निंदा करती हूं। मैं जमीनी स्तर पर स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रही हूं और अधिकारियों से कानून के शासन का पालन करने का आग्रह करती हूं।" 
विज्ञापन


पाकिस्तान स्थित डॉन की खबर के अनुसार भ्रष्टाचार के आरोपों और सेलुलर व इंटरनेट सेवाएं बंद होने के बीच पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए मतदान संपन्न हुआ। पाकिस्तान चुनाव आयोग ने पहले कहा था कि छूट केवल उन लोगों के लिए दी जाएगी जो पहले से ही मतदान केंद्र के अंदर हैं। हालांकि मतदान को स्वतंत्र और निष्पक्ष नहीं माना जा रहा है, क्योंकि धांधली और लोगों को मतदान से रोके जाने को लेकर कई आरोप लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी सांसद ब्रैड शर्मन ने कहा है कि पाकिस्तान में प्रेस संगठनों को वोट की सूची की जानकारी देने की स्वतंत्रता होनी चाहिए और चुनाव परिणामों की घोषणा में देरी नहीं होनी चाहिए। अमेरिकी कांग्रेस की सदस्य राशिदा तलीब ने ट्वीट किया, "पाकिस्तान में प्रेस संगठनों को वोटों के आंकड़ों से जुड़ी रिपोर्ट करने की आजादी होनी चाहिए और नतीजों की घोषणा में कोई अनुचित देरी नहीं होनी चाहिए।" यूएस कांग्रेस सांसद राशिदा तलैब ने कहा कि पाकिस्तान में लोकतंत्र गंभीर खतरे में है। पाकिस्तान के लोगों को प्रक्रिया में हस्तक्षेप या छेड़छाड़ के बिना अपने नेताओं का चुनाव करने में सक्षम किया जाना चाहिए। 


कांग्रेस सदस्य ग्रेग कैसर ने कहा कि पाकिस्तान के लोगों के पास सेलफोन सेवा बंद किए बिना और चुनाव परिणामों को कमजोर करने वाली कोशिशों के बिना अपने नेताओं का चुनाव करने का अधिकार होना चाहिए। उन्होंने कहा, 'अमेरिका को पाकिस्तान के लोगों के साथ खड़ा होना चाहिए और स्पष्ट करना चाहिए कि हम लोकतंत्र को कमजोर करने के लिए काम करने वाले किसी भी व्यक्ति का समर्थन नहीं करेंगे।" इससे पहले, अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान में मतदान के दिन चुनाव संबंधी हिंसा और इंटरनेट शटडाउन की निंदा करते हुए कहा कि वे देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर लगे प्रतिबंधों से चिंतित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed