फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Elections 2024 Former PM Gilani need PPP Support for Govt formation

Pakistan: 'पीपीपी के समर्थन के बिना नहीं बनेगी सरकार'; आम चुनाव 2024 से पहले पूर्व प्रधानमंत्री गिलानी का दावा

Sun, 31 Dec 2023 10:51 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 31 Dec 2023 10:51 PM IST
सार

पाकिस्तान में आम चुनाव से पहले पूर्व प्रधानमंत्री युसुफ रजा गिलानी ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी- पीपीपी के समर्थन के बिना पाकिस्तान में सरकार नहीं बन सकती। उन्होंने निष्पक्ष चुनाव कराने का आह्वान भी किया।

विज्ञापन
Pakistan Elections 2024 Former PM Gilani need PPP Support for Govt formation
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी (फाइल) - फोटो : abcnewspoint.com

विस्तार

पाकिस्तान में 8 फरवरी को होने वाले चुनाव से पहले पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने रविवार को दावा किया कि पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के समर्थन के बिना सरकार नहीं बन सकती। पीपीपी के वरिष्ठ नेता ने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराना पाकिस्तान चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


विचारधारा के मामले में पाकिस्तान की अनोखी पार्टी
गिलानी ने मुल्तान में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, 'मैं आपको एक बात बता दूं, पीपीपी के समर्थन के बिना (इस्लामाबाद में) किसी भी पार्टी की सरकार नहीं बन सकती। पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के नेतृत्व वाली पीपीपी पाकिस्तान में एकमात्र पार्टी है, जिसके पास अपनी एक विचारधारा है। 
विज्ञापन


भुट्टो परिवार का बलिदान बेहद अहम
पार्टी ने मानवाधिकारों, संविधान को बनाए रखने, कानून के शासन, महिला सशक्तीकरण और अल्पसंख्यक अधिकारों के लिए जो बलिदान दिया वह सबके सामने है। स्थानीय अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा, एशिया में जितना बलिदान भुट्टो परिवार ने दिया उतना किसी और परिवार ने नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमरान खान और नवाज शरीफ की पार्टी को मौका मिलने की वकालत
पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनकी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) से जुड़े एक बयान में गिलीनी ने कहा, चुनाव में सभी (पार्टियों) के लिए समान अवसर होना चाहिए। किसी को तरजीह नहीं मिलनी चाहिए। गिलानी से पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी- पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) नेता शाह महमूद कुरैशी के नामांकन पत्र खारिज होने के बारे में भी पूछा गया। उन्होंने इस पर टिप्पणी से इनकार कर दिया।


कानूनी टीम पर टिकी सबकी नजरें
उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों पर पाकिस्तान के चुनाव आयोग (ईसीपी) की तरफ से आपत्तियां उठाई गई हैं। इस पर गिलानी ने कहा, हमारी पार्टी ने अपना रुख साफ कर दिया है। बिलावल भुट्टो भी समान अवसरों की बात वकालत कर रहे हैं। रिटर्निंग अधिकारी ने नामांकन पत्र से जुड़ी आपत्तियां उठाई हैं । हमें देखना होगा कि उनकी कानूनी टीम किस पर काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed