फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Election Commission to indict Imran Khan in contempt case on August 2 world news in hindi

Pakistan: अवमानना मामले में इमरान खान पर दो अगस्त को आएगा फैसला, चुनाव आयोग ने जारी किया पेश होने का आदेश

Sun, 30 Jul 2023 05:18 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 30 Jul 2023 05:18 AM IST
सार

रिपोर्ट के अनुसार, पीटीआई नेताओं ने उच्च न्यायालय में चुनाव अधिनियम 2017 की धारा 10 के तहत अवमानना कार्रवाई करने के चुनाव आयोग के अधिकार का विरोध किया है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इस साल की शुरुआत में चुनाव आयोग को मामले को को आगे बढ़ाने की अनुमति दे दी थी।

विज्ञापन
Pakistan Election Commission to indict Imran Khan in contempt case on August 2 world news in hindi
इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान के खिलाफ पाक चुनाव आयोग दो अगस्त को अवमानना मामले में फैसला सुनाएगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयोग ने इमरान खान को उनके और अन्य के खिलाफ अवमानना मामले में अभियोग चलाने के लिए शुक्रवार को समन जारी किया है। मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के लिए पिछले साल इमरान खान, पीटीआई के पूर्व महासचिव असद उमर और पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष फवाद चौधरी के खिलाफ अवमानना मामला दायर किया गया था।

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, पीटीआई नेताओं ने उच्च न्यायालय में चुनाव अधिनियम 2017 की धारा 10 के तहत अवमानना कार्रवाई करने के चुनाव आयोग के अधिकार का विरोध किया है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इस साल की शुरुआत में चुनाव आयोग को मामले को को आगे बढ़ाने की अनुमति दे दी थी। रिपोर्ट के अनुसार, आयोग अंतिम सुनवाई से छूट के उमर के अनुरोध को मंजूरी दे दी थी। जबकि पूर्व प्रधानमंत्री खान पर दो अगस्त को आरोप तय किए जाएंगे। आयोग ने खान को आगामी सुनवाई में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


पाकिस्तान में कार्यवाहक पीएम के लिए पांच नाम चुने गए 
रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) ने कार्यवाहक प्रधानमंत्री पद के लिए पांच नामों का चयन किया है। सभी राजनीतिज्ञ हैं। पाकिस्तान के एक अंग्रेजी समाचार-पत्र ने रक्षा मंत्री आसिफ के हवाले से प्रकाशित रिपोर्ट में बताया कि उन्हें कार्यवाहक प्रधानमंत्री पद की पेशकश नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पीपीपी और पीएमएएल-एन ने एक साथ चार-पांच नामों को चुना है। इन नामों पर गठबंधन सहयोगियों के साथ चर्चा की जाएगी। हफ्ते भर के भीतर किसी एक नाम पर सहमति बन जाएगी। आसिफ ने कहा कि गठबंधन सहयोगियों के नेता इस मुद्दे पर अंतिम फैसला लेंगे। मेरी नजर में चुनाव 90 दिनों में हो जाने चाहिए और यह हमारे लिए उपयुक्त भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed