{"_id":"64f202615ca1c8ec7106175b","slug":"pakistan-election-commission-to-complete-delimitation-process-by-nov-30-for-early-polls-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: पाकिस्तान में जल्द होंगे चुनाव, पाक चुनाव आयोग परिसीमन प्रक्रिया 30 नवंबर तक पूरी कर लेगा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: पाकिस्तान में जल्द होंगे चुनाव, पाक चुनाव आयोग परिसीमन प्रक्रिया 30 नवंबर तक पूरी कर लेगा
Fri, 01 Sep 2023 08:55 PM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 01 Sep 2023 08:55 PM IST
सार
पाकिस्तान के शीर्ष चुनावी निकाय ने शुक्रवार को घोषणा की कि जल्द से जल्द चुनाव सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन को 30 नवंबर तक अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
pakistan-election-commission
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पाकिस्तान में शहबाज सरकार समय से पहले भंग हो गई, इसके बाद यहां 90 दिन के भीतर चुनाव होने हैं। लेकिन इतने में तो चुनाव होना संभव नहीं दिख रहा है। वहीं, पाकिस्तान के शीर्ष चुनावी निकाय ने शुक्रवार को घोषणा की कि जल्द से जल्द चुनाव सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन को 30 नवंबर तक अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) ने कहा कि परिसीमन प्रक्रिया के कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए चुनाव की तारीख की घोषणा की जाएगी। इसमें राजनीतिक दलों के साथ विचार-विमर्श के बाद परिसीमन प्रक्रिया की अवधि को कम करने का उद्देश्य बताया गया। ईसीपी ने एक बयान में कहा कि परिसीमन की समय सीमा कम करने का उद्देश्य जल्द से जल्द चुनाव कराना है।
विज्ञापन
ईसीपी ने पिछले महीने घोषणा की थी कि वह 14 दिसंबर तक परिसीमन प्रक्रिया पूरी कर लेगी और उसके बाद चुनाव होंगे। परिसीमन की समय-सीमा को छोटा करने का निर्णय ईसीपी पर कई राजनीतिक दलों के बढ़ते दबाव के बीच आया है, जिन्होंने समय पर चुनाव के लिए दबाव डाला था।
विज्ञापन
पाकिस्तान में नेशनल असेंबली भंग होने के 90 दिनों के भीतर आम चुनाव होने हैं, जिसे नौ अगस्त को सदन का कार्यकाल पूरा होने से पहले ही भंग कर दिया गया था। ऐसी आशंका जताई जा रही थी कि आम चुनाव में देरी हो सकती है, क्योंकि परिसीमन प्रक्रिया में करीब चार महीने लग सकते हैं। आयोग ने पिछले महीने घोषणा की थी कि वह 14 दिसंबर तक परिसीमन प्रक्रिया पूरी कर लेगा और उसके बाद चुनाव होंगे।
पाकिस्तान में फरवरी तक हर हाल में होंगे चुनाव
पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने गुरुवार को राजनीतिक दलों को आश्वासन दिया है कि आम चुनाव जनवरी के अंत या फरवरी के मध्य तक होंगे। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अवामी नेशनल पार्टी (एएनपी) के पार्टी नेता पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) से मिले इसके बाद चुनाव निकाय ने उन्हें फरवरी तक चुनाव कराने का आश्वासन दिया।
बुधवार को हुई बैठक की अध्यक्षता मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) सिकंदर सुल्तान राजा ने की और इसमें ईसीपी के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। एएनपी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व इसके महासचिव इफ्तिखार हुसैन, केंद्रीय प्रवक्ता जाहिद खान और पार्टी नेता खुशदिल खान और अब्दुल रहीम वजीर ने किया।