फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Economic Crisis Pak Govt To Cut Expenses Of Ministers Advisers By 15 Percent In Austerity Drive

Pakistan: आर्थिक संकट से बेहाल पाकिस्तान, मंत्रियों-अफसरों के वेतन-भत्ते में कटौती कर बचाएगा 200 अरब रुपये

Thu, 23 Feb 2023 04:30 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 23 Feb 2023 04:30 AM IST
सार

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस्लामाबाद में संघीय कैबिनेट की बैठक के बाद कहा, सभी संघीय मंत्रियों को अब अपने स्वयं के बिजली, गैस और पानी के बिलों का भुगतान करना होगा।

विज्ञापन
Pakistan Economic Crisis Pak Govt To Cut Expenses Of Ministers Advisers By 15 Percent In Austerity Drive
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भीषण आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में अब मंत्री-अफसरों के वेतन-भत्ते में कटौती की घोषणा की गई है। इन कटौतियों के जरिए शहबाज सरकार की सालाना 200 अरब रुपये बचाने की योजना है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने खुद इसकी घोषणा की।
विज्ञापन


इस्लामाबाद में बुधवार को संघीय कैबिनेट की बैठक के बाद प्रेस से बात करते हुए शहबाज ने कहा, सभी संघीय मंत्रियों को अब अपने स्वयं के बिजली, गैस और पानी के बिलों का भुगतान करना होगा। शहबाज ने जोर देकर कहा, बढ़ती महंगाई और कर्ज सहित देश की आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए ये उपाय जरूरी थे। उन्होंने कहा कि सरकार आर्थिक स्थिरता बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन


पाकिस्तान में खुलेआम घूमता दिखा सलाहुद्दीन
वहीं, हिजबुल मुजाहिदीन सरगना सैयद सलाहुद्दीन पाकिस्तान में खुलेआम घूमता दिखा है। वह सरकार से मिली सुरक्षा के बीच लाहौर में एक जनाजे में शामिल हुआ। यह जनाजा हिजबुल आतंकी बशीर अहमद पीर का था। एक दिन पहले अज्ञात हमलावरों ने बशीर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। सलाहुद्दीन ने यहां भारत के विरोध में तकरीर भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed