{"_id":"5e5cd1c18ebc3ebf480119b7","slug":"pakistan-doctor-shakil-afridi-who-help-america-for-kill-osama-bin-laden-sit-on-hunger-strike-in-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओसामा को मारने में अमेरिका की मदद करने वाला पाकिस्तानी डॉक्टर जेल में भूख हड़ताल पर बैठा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ओसामा को मारने में अमेरिका की मदद करने वाला पाकिस्तानी डॉक्टर जेल में भूख हड़ताल पर बैठा
Mon, 02 Mar 2020 02:58 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 02 Mar 2020 02:58 PM IST
विज्ञापन
शकील अफरीदी
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकवादी ओसामा बिन लादेन को मारने में अमेरिका की मदद करने वाला पाकिस्तानी डॉक्टर इस समय जेल में बंद है। शकील अफरीदी पाकिस्तान सरकार के खिलाफ जेल में भूख हड़ताल पर बैठ गया है। अफरीदी के फर्जी टीकाकरण कार्यक्रम से अमेरिका को साल 2011 में लादेन को मारने में मदद मिली थी।
विज्ञापन
अफरीदी के भाई जमील अफरीदी ने मध्य पंजाब प्रांत की जेल में अपने भाई से मुलाकात की। मुलाकात के बाद उसने बताया कि शकील अपने और परिवार के साथ हो रहे अन्याय और अमानवीय रवैये के खिलाफ विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
अफरीदी के वकील कमर नदीम ने भी भूख हड़ताल की पुष्टि की। कई अमेरिकी सांसदों का मानना है कि अफरीदी ने लादेन को मारने में अमेरिका की मदद की थी। आतंकवादियों से संबंध रखने का दोषी ठहराकर पाकिस्तान ने मई 2012 में अफरीदी को 33 साल के लिए जेल में डाल दिया गया था। उसने हमेशा इस आरोप का खंडन किया। बाद में सजा 10 साल कम कर दी गई।
विज्ञापन
पिछले कई सालों से अफरीदी को अपने वकील से तक से मिलने की इजाजत नहीं थी। उनके परिवार ने भी वर्षों से अधिकारियों द्वारा निशाना बनाए जाने और परेशान किए जाने की शिकायत की। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी अपने चुनावी भाषणों में अफरीदी को छुड़ाने की बात कही थी।
चुनाव जीतने के बाद ट्रंप ने इस मामले पर चुप्पी साध ली। हालांकि, ट्रंप के इस बयान ने पाकिस्तान में हड़कंप मचा दिया था। देश के तत्कालिन गृह मंत्री ने कहा था कि अफरीदी के भविष्य का फैसला पाकिस्तानी सरकार करेगी, ट्रंप नहीं।