कुलभूषण मामलाः भारतीय वकील नियुक्त करने के लिए पाक का कानून में संशोधन से इनकार
पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव मामले में भारतीय वकील नियुक्त करने से फिर से एक बार इनकार कर दिया है। पाकिस्तान ने कहा है कि इसके लिए हमें अपने स्थानीय कानूनों में संशोधन करना होगा जोकि संभव नहीं है। पाकिस्तान ने कहा है कि हम कानून मे किसी भी तरह का बदलाव नहीं कर सकते।
Pakistan dismisses any option to amend local laws on India's demand to allow its lawyers to fight the case of Indian national Kulbhushan Jadhav (in file pic) in Pakistani courts: Pakistan media pic.twitter.com/U0c8Uwo4Kh
विज्ञापन
— ANI (@ANI) September 10, 2020
दरअसल, पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव मामले इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने भारत वकील नियुक्त करने के लिए दूसरा मौका दिया था। अपने फैसले के बाद न्यायालय ने इस मामले की आगे की सुनवाई 6 अक्तूबर तक के लिए स्थगित कर दी। बता दें कि इससे पहले भी, पाकिस्तान ने भारतीय वकील को नियुक्त करने की मांग खारिज कर दी थी।