फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan deal with TLP its plans come for mainstreaming terrorist groups

पाकिस्तान : टीएलपी से समझौता आतंकी गुटों को मुख्यधारा में लाने की योजना

Tue, 16 Nov 2021 12:26 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, इस्लामाबाद।
एजेंसी, इस्लामाबाद। Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 16 Nov 2021 12:26 AM IST
सार

देश में अक्सर मुख्यधारा के सियासी दल आतंकी गुटों से गठबंधन कर लेते हैं और अपने एजेंडे को पूरा करने के लिए धर्म का इस्तेमाल करते हैं। ये गठबंधन लंबे समय में नुकसान का कारण बनते हैं।

विज्ञापन
Pakistan deal with TLP its plans come for mainstreaming terrorist groups
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : Pixabay

विस्तार

पाकिस्तानी सरकार और कट्टरपंथी गुट तहरीक-ए-लब्बैक-पाकिस्तान (टीएलपी) के बीच हालिया समझौता पर्यवेक्षकों की नजर में आतंकियों को मुख्यधारा से जोड़ने की ही कवायद का हिस्सा है।

विज्ञापन


पाकिस्तान के डॉन अखबार में छपे एक लेख में बताया गया है कि मुख्यधारा में शामिल करने के इस प्रोजेक्ट से कुछ आतंकी और इस्लामी संगठनों को चुनाव में शामिल करने में सफलता जरूर मिली है लेकिन इस प्रोजेक्ट के समर्थक से ज्यादा आलोचक हैं।
विज्ञापन


अखबार ने 2015 के अंक में छपे अमेरिकी विश्लेषक पॉल सैंटिलन के एक लेख का भी जिक्र किया जिसमें कहा गया है कि इन अदूरदर्शी रणनीतियों ने हमेशा देश को लंबी अवधि में नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीएलपी जैसे संगठन खुद को ईशनिंदा कानून का सबसे बड़ा रखवाला बताते हैं और कई मौकों पर संगठन ने सड़कों पर ताकत भी दिखाई है। लेकिन इससे देश को हानि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed