फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan: Deadly attack by gunmen on vehicle carrying Shia Muslims, upto 25 died and injured

Pakistan: शिया मुसलमानों को ले जा रहे वाहन पर बंदूकधारियों का घातक हमला, 50 की मौत; 20 घायल

Thu, 21 Nov 2024 05:31 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 21 Nov 2024 05:31 PM IST
सार

Pakistan: पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र खैबर पख्तूनख्वा में शिया मुसलमानों को ले जा रहे यात्री वाहन पर बंदूकधारियों ने हमला कर दिया, जिसमें 50 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Pakistan: Deadly attack by gunmen on vehicle carrying Shia Muslims, upto 25 died and injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई

विस्तार

पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र खैबर पख्तूनख्वा में शिया मुसलमानों को ले जा रहे यात्री वाहन पर बंदूकधारियों ने हमला कर दिया, जिसमें 50 लोगों की मौत हो गई। इनमें कई महिलाएं भी शामिल हैं। हमले में 20 लोग भी घायल हुए हैं। यह हाल के वर्षों में सबसे घातक हमला माना जा रहा है। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


मृतकों में छह महिलाएं भी शामिल, दस की हालत गंभीर
यह हमला कुर्रम जिले में हुआ है, जो खैबर पख्तूनख्वा प्रांत का हिस्सा है। इस जिले में हाल ही में शिया और सुन्नी मुसलमानों के बीच सांप्रदायिक घटनाएं बढ़ी हैं। पुलिस के मुताबिक, हमलावरों ने उन यात्री वाहनों पर गोलियां चलाईं जो परचिनार से पेशावर की ओर जा रहे थे। पुलिस अधिकारी अजमत अली ने बताया कि मरने वालों में छह महिलाएं भी शामिल हैं और दस यात्री अस्पताल में गभीर हालत में भर्ती हैं।  
विज्ञापन


राष्ट्रपति जरदारी ने की हमले की निंदा, कार्रवाई का दिया आदेश

राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे कायरतापूर्ण और अमानवीय कृत्य करार दिया। उन्होंने कहा कि घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा दी जाएगी। उन्होंने आग्रह किया कि घायलों को समय पर चिकित्सा सहायता प्रदान की जाए। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी हमले की निंदा की और आदेश दिया कि घायल लोगों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जाएं। उन्होंने हमलावरों की पहचान करने और उन्हें दंडित करने का निर्देश जारी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ितों के परिवारों को वित्तीय सहायता देने की घोषणा
खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन खान गंदापुर ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और पीड़ितों के परिवारों के लिए वित्तीय सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने कहा, निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाना बेहद दुखद और निंदनीय है। इस घटना में शामिल दोषी कानून की पकड़ से बच नहीं पाएंगे। उन्होंने कानून मंत्री, क्षेत्र के सांसदों और मुख्य सचिव के एक प्रतिनिधिमंडल को स्थिति का आकलन करने और एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए तुरंत कुर्रम जाने का निर्देश दिया है।

 सितंबर में जमीन के विवाद में 50 की गई थी जान

कुर्रम जिला में आए दिन हिंसा होती रहती है। सितंबर में जमीन के विवाद में शिया और सुन्नी के बीच आठ दिनों तक चली झड़पों में 50 से अधिक लोग मारे गए थे। इस लड़ाई के चलते पाराचिनार-पेशावर मुख्य सड़क और पाक-अफगान खारलाची सीमा को बंद कर दिया गया था। सड़क नाकाबंदी के कारण भोजन, ईंधन और दवाओं सहित आवश्यक वस्तुओं की कमी हो गई थी, जिससे स्थानीय निवासियों को बहुत परेशानी हुई थी। इसी तरह जुलाई में भी इसी क्षेत्र में खूनी झड़प में दर्जनों लोग मारे गए थे और 225 से अधिक घायल हुए थे।

पाकिस्तान में 15 फीसदी है शिया मुसलमानों की आबादी
पाकिस्तान में शिया मुसलमानों की आबादी करीब 15 फीसदी है, जबकि देश में सुन्नी मुसलमान बहुसंख्यक हैं। हालांति, दोनों समुदाय आमतौर पर आपस में शांति से रहते हैं। लेकिन कुर्रम जैसे कुछ क्षेत्रों में शियाओं और सुन्नियों के बीच दशकों से तनाव रहा है। 


टीटीपी और बीएलए ने पाकिस्तान में तेज किए हमले
पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों में इस समय अलग-अलग जगहों पर सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच संघर्ष जारी है। पाकिस्तान सरकार ने सुरक्षा के लिए खुफिया आधारित अभियानों की संख्या बढ़ाई है। हालांकि यह क्षेत्र अभी भी पाकिस्तान तालिबान (टीटीपी) और बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) जैसे संगठनों के हमलों का सामना कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed