फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan criticised Yogi Adityanath statement on Sindh it is irresponsible

Pakistan: योगी आदित्यनाथ के सिंध वाले बयान की पाकिस्तान ने की आलोचना, कहा- यह गैर जिम्मेदाराना है

Tue, 10 Oct 2023 02:58 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 10 Oct 2023 02:58 AM IST
सार

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने सोमवार को टिप्पणियां की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के सीएम भड़काऊ बयान दे रहे हैं। उनका बयान अखंड भारत के अनावश्यक दावे से प्रेरित हैं। यह इतिहास के विकृत दृष्टिकोण को दर्शाती हैं।

विज्ञापन
Pakistan criticised Yogi Adityanath statement on Sindh it is irresponsible
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पाकिस्तान ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आलोचना की है। सिंध को वापस लेने की योगी आदित्यनाथ की टिप्पणी पर पाकिस्तान ने गंभीर चिंता जताई है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने इसे भड़काऊ टिप्पणी करार दिया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने सोमवार को टिप्पणियां की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के सीएम भड़काऊ बयान दे रहे हैं। उनका बयान अखंड भारत के अनावश्यक दावे से प्रेरित हैं। यह इतिहास के विकृत दृष्टिकोण को दर्शाती हैं। आदित्यनाथ की टिप्पणियां बेहद गैर जिम्मेदाराना है। हम इसकी निंदा करते हैं। बलूच ने कहा कि यह गंभीर चिंता का विषय है। भाजपा-आरएसएस विभाजनकारी और संकीर्ण राजनीति के एजेंडे पर आगे बढ़ रहे हैं। यह गंभीर चिंता का विषय है। योगी आदित्यनाथ संकीर्ण राजनीति के एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं। वे विचारों को बढ़ावा दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अब जानिए, क्या था योगी आदित्यनाथ का पूरा बयान
सीएम योगी रविवार को होटल हॉलिडे इन में सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सिंधी अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि 500 वर्षों के बाद श्रीराम जन्मभूमि वापस ली जा सकती है तो हम सिंधु भी वापस ला सकते हैं। सिंधी समाज को अपने इतिहास के बारे में अपनी वर्तमान पीढ़ी को बताने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। जनवरी में रामलला अपने मंदिर में फिर से विराजमान होंगे। 

सीएम योगी ने कहा कि सिर्फ एक व्यक्ति की जिद की वजह से देश को विभाजन की त्रासदी से गुजरना पड़ा। देश के बंटवारे की वजह से लाखों लोगों का कत्लेआम हुआ। भारत का एक बड़ा भू-भाग पाकिस्तान के रूप में चला जाता है। उन्होंने कहा कि सिंधी समाज ने उस दर्द को सबसे ज्यादा सहा है, उन्हें अपने मातृभूमि को छोड़ना पड़ा। सीएम योगी ने कहा कि आज भी आतंकवाद के रूप में हमें विभाजन की त्रासदी के दंश को झेलना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed