फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan court summons Imran Khan in Toshakhana case on Thursday Latest News Update

Imran Khan: तोशाखाना मामले में इमरान खान को समन, कोर्ट ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया

Wed, 05 Jul 2023 09:57 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 05 Jul 2023 09:57 PM IST
सार

बीते दिन इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (आईएचसी) ने निचली अदालत को इमरान खान की दलील सुनने के बाद सात दिनों के भीतर तोशाखाना मामले के आधार और स्वीकार्यता पर फिर से फैसला करने का निर्देश दिया था।

विज्ञापन
Pakistan court summons Imran Khan in Toshakhana case on Thursday Latest News Update
Imran Khan - फोटो : Social Media

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। इसी क्रम में यहा की एक कोर्ट ने बुधवार को तोशाखाना मामले की सुनवाई गुरुवार को तय कर दी। कोर्ट ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश हमायूं दिलावर गुरुवार को मामले की सुनवाई करेंगे।

विज्ञापन


इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने दी थी राहत
इससे पहले इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (आईएचसी) ने निचली अदालत को इमरान खान की दलील सुनने के बाद सात दिनों के भीतर तोशाखाना मामले के आधार और स्वीकार्यता पर फिर से फैसला करने का निर्देश दिया था। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश दिलावर ने 10 मई को तोशाखाना मामले में 70 वर्षीय इमरान खान को दोषी ठहराया था।
विज्ञापन


इमरान खान ने फैसले को चुनौती दी थी
इमरान खान ने आईएचसी के समक्ष मामले की स्वीकार्यता को चुनौती दी थी, जिसने ट्रायल कोर्ट के फैसले को रद्द कर दिया था। आईएचसी पीठ ने कहा था कि निचली अदालत ने कमजोर आधार पर पूर्व प्रधानमंत्री की याचिका खारिज कर दी। पीठ ने निचली अदालत से खान की याचिका को लंबित मानने को कहा। बता दें कि इमरान खान पर देशभर में 140 से अधिक मामले चल रहे हैं। उन पर आतंकवाद, हिंसा, ईशनिंदा, भ्रष्टाचार और हत्या जैसे आरोप भी लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है तोशाखाना मामला?

  • पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के प्रमुख खान पर प्रधानमंत्री रहते हुए स्टेट डिपॉजिटरी यानी तोशाखाना से रियायती मूल्य पर प्राप्त एक महंगी ग्राफ कलाई घड़ी सहित अन्य उपहार खरीदने और लाभ के लिए उन्हें बेचने का आरोप है। इमरान खान को आधिकारिक यात्राओं के दौरान करीब 14 करोड़ रुपये के 58 उपहार मिले थे। इन महंगे उपहारों को तोशाखाना में जमा किया गया था। बाद में इमरान खान ने इन्हें तोशाखाना से सस्ते दाम पर खरीद लिया और फिर महंगे दाम पर बाजार में बेच दिया। इस पूरी प्रक्रिया के लिए उन्होंने सरकारी कानून में बदलाव भी किए। 
  • मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इमरान ने 2.15 करोड़ रुपये में इन उपहारों को तोशाखाना से खरीदा और इन्हें बेचकर 5.8 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। इन उपहारों में एक ग्राफ घड़ी, कफलिंक का एक जोड़ा, एक महंगा पेन, एक अंगूठी और चार रोलेक्स घड़ियां शामिल थे। बिक्री का विवरण साझा न करने के कारण उन्हें पिछले साल अक्तूबर में पाकिस्तान के चुनाव आयोग (ईसीपी) द्वारा अयोग्य घोषित कर दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed