{"_id":"6afc389d85f42bdac100f2cd","slug":"bsf-jawan-inadvertently-crosses-bangladesh-border-taken-custody-by-bgb-preparations-underway-flag-meeting-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलती या कोई साजिश: बीएसएफ जवान ने पार की सीमा, बांग्लादेश ने हिरासत में लिया; वापस लाने की कोशिशें जारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
गलती या कोई साजिश: बीएसएफ जवान ने पार की सीमा, बांग्लादेश ने हिरासत में लिया; वापस लाने की कोशिशें जारी
Tue, 17 Nov 2026 04:51 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: अस्मिता त्रिपाठी
Updated Tue, 17 Nov 2026 04:51 PM IST
सार
बांग्लादेश के सिलहट स्थित बिचानाकांडी में मंगलवार को बीजीबी ने बीएसएफ के एक जवान को हिरासत में ले लिया। अधिकारियों के मुताबिक, जवान अनजाने में सीमा पार कर बांग्लादेशी क्षेत्र चला गया था। उसे वापस लाने के लिए दोनों देशों के अधिकारियों के बीच फ्लैग मीटिंग की जा रही है।
विज्ञापन
गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) ने मंगलवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान को हिरासत में लिया है। जो अनजाने में दूसरी तरफ चला गया था। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। उन्होंने बताया कि जवान को वापस लाया जा रहा है।
अधिकारियों ने क्या बताया?
अधिकारियों ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि बीएसएफ का यह जवान अनजाने में बांग्लादेश की सीमा में दाखिल हो गया था। जिसे सिलहट के बिचानाकांडी में बांग्लादेशी क्षेत्र में पकड़ा गया।उन्होंने बताया कि उसे वापस लाने के लिए एक 'फ्लैग मीटिंग' की जा रही है। बता दें कि बीएसएफ देश के पूर्वी हिस्से में 4,096 किलोमीटर लंबी भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) की सुरक्षा करती है।
ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को दोपहर करीब 12:30 बजे, बीएसएफ का एक जवान गोवाइनघाट उपजिला के बिचानाकांडी इलाके में लगभग 200 गज अंदर बांग्लादेश की सीमा में चला गया। सिलहट बटालियन (48 बीजीबी) के अंतर्गत आने वाली बिचानाकांडी बॉर्डर आउटपोस्ट (बीओपी) की एक पेट्रोल टीम ने उसे हिरासत में ले लिया और आउटपोस्ट पर ले गई।
विज्ञापन
अपडेट हो रही है