{"_id":"5f4926d805baa54521534849","slug":"pakistan-court-sentenced-three-associates-of-hafiz-saeed-in-terror-funding-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: टेरर फंडिंग में अदालत ने हाफिज सईद के तीन सहयोगियों को सजा सुनाई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: टेरर फंडिंग में अदालत ने हाफिज सईद के तीन सहयोगियों को सजा सुनाई
Fri, 28 Aug 2020 09:16 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, लाहौर
पीटीआई, लाहौर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 28 Aug 2020 09:16 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में आतंकवाद निरोधी एक अदालत (एटीसी) ने आतंकी वित्त पोषण (टेरर फंडिंग) के मामले में आतंकी संगठन जमात-उद-दावा के तीन वरिष्ठ नेताओं को 16 साल से ज्यादा की कैद की सजा सुनाई है। ये तीनों साल 2008 के मुंबई हमलों के साजिशकर्ता हाफिज सईद के करीबी सहयोगी हैं।
विज्ञापन
इस मामले में मिली सजा पर लाहौर हाईकोर्ट द्वारा लगाई गई रोक के बाद कुछ सप्ताह पहले जमानत पर रिहा हुए हाफिज अब्दुल रहमान मक्की और हाफिज अब्दुस सलाम उन तीनों में शामिल हैं जिन्हें लाहौर की आतंकवाद निरोधी अदालत ने आतंकी वित्तपोषण के एक अन्य मामले में सजा सुनाई है।
विज्ञापन
दोषियों की मौजूदगी में अदालत द्वारा फैसला सुनाए जाने के बाद एक अधिकारी ने को बताया, 'एटीसी ने जफर इकबाल और हाफिज अब्दुस सलाम बिन मुहम्मद को आतंकी वित्त पोषण के एक अन्य मामले में साढ़े 16 साल कैद की सजा सुनाई है। सभी पर डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।'
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा, 'हाफिज सईद के रिश्तेदार हाफिज अब्दुल रहमान मक्की को भी इसी मामले में डेढ़ साल कैद की सजा सुनाई गई है। उस पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।' उन्होंने कहा कि अदालत में सुनवाई के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
एटीसी-तृतीय के न्यायाधीश एजाज अहमद बुट्टर ने यह फैसला सुनाया। उन्होंने कहा कि पिछले हफ्ते मामले में संदिग्धों को दोषी पाया गया था। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि जमात-उद-दावा के तीनों नेताओं को आतंकी वित्त पोषण का दोषी पाया गया।