फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan court indicts four close aides of Hafiz Saeed in terror financing cases

आतंकी फंडिंग मामले में पाक अदालत ने हाफिज सईद के चार सहयोगियों को दोषी ठहराया

Wed, 16 Sep 2020 11:12 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 16 Sep 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Pakistan court indicts four close aides of Hafiz Saeed in terror financing cases
हाफिज सईद (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

पाकिस्तान की एक आतंकरोधी अदालत ने बुधवार को प्रतिबंधित जमात-उद-दावा के चार शीर्ष नेताओं को आतंकी फंडिंग (आतंक वित्तपोषण) के मामलों में दोषी ठहराया है। इनमें मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का साला भी शामिल है।  

विज्ञापन


सुनवाई के बाद अदालत के एक अधिकारी ने कहा, 'हाफिज अब्दुल रहमान मक्की (हाफिज सईद का साला), याहया मुजाहिद (जमात का प्रवक्ता), जफर इकबार और मोहम्मद अशरफ पर चार अन्य मामलों में आतंकी फंडिंग के आरोप तय किए गए।'
विज्ञापन



संदिग्धों को कोट लखपत जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत लाया गया था। अधिकारी ने बताया कि न्यायाधीश इजाज अहमद बत्तर ने प्रॉसीक्यूशन को गुरुवार को होने वाली मामले की अगली सुनवाई में गवाहों को पेश करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि एटीसी लाहौर ने पिछले महीने जफर इकबार और हाफिज अब्दुस सालम को 16 साल से अधिक कैद की सजा सुनाई थी। वहीं, मक्की को आतंकी फंडिंग के एक अन्य मामले में डेढ़ साल कैद की सजा सुनाई गई थी। 


फरवरी में सईद को एटीसी लाहौर ने आतंकी फंडिंग के आरोपों में 11 साल कैद की सजा सुनाई थी। अदालत ने सईद और उसके करीबी सहयोगी जफर इबाक को दो मामलों में साढ़े पांच-साढ़े पांच साल कैद यानी 11 साल कैद की सजा सुनाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed