फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan court awards 10 years jail term to Mumbai attack mastermind Hafiz Saeed in two more terror cases

पाकिस्तानः मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा

Thu, 19 Nov 2020 04:54 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 19 Nov 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
Pakistan court awards 10 years jail term to Mumbai attack mastermind Hafiz Saeed in two more terror cases
आतंकी सरगना हाफिज सईद

मुंबई हमले(26/11) के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को पाकिस्तान की एक अदालत ने 10 वर्ष की सजा सुनाई है। अदालत ने हाफिज सईद को आतंकी वित्तपोषण (टेरर फंडिंग) से संबंधित दो मामलों में सजा सुनाई है। हाफिज सईद के साथ जफर इकबाल, अब्दुल रहमान मक्की और याहया मुजाहिद को भी जा सुनाई गई है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार हाफिज को सजा सुनाने वाली अदालत के एक अधिकारी ने कहा कि लाहौर स्थित आतंकवाद रोधी अदालत ने गुरुवार को जमात उद दावा के सरगना हाफिज सईद सहित इसके चार नेताओं को दो और मामलों में सजा सुनाई। बता दें कि हाफिज सईद को संयुक्त राष्ट्र वैश्विक आतंकी घोषित कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बता दें कि जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद को इस साल चौथी बार सजा सुनाई गई है। सईद इस समय लाहौर में एक और आतंकी वित्तपोषण के मामले में सजा काट रहा है। सईद पर आतंकी वित्तपोषण, धनशोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) और अवैध रूप से जमीन पर कब्जा करने आदि से संबंधित करीब 29 मामले चल रहे हैं।

 

अदालत ने हाफिज सईद को सजा सुनाने के साथ उसकी संपत्ति जब्त करने का निर्देश भी दिया है और 1.1 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। सईद और उसके दो साथियों, जफर इकबाल और याहिया मुजाहिद को 10-10 साल कैद की सजा सुनाई गई है, जबकि उसके साले अब्दुल रहमान मक्की को छह महीने कैद की सजा सुनाई गई है।

हाफिज सईद को पिछले साल 17 जुलाई को आतंकी वित्तपोषण के मामलों में गिरफ्तार किया गया था। इससे संबंधित दो मामलों में उसे इस साल फरवरी में 11 साल कैद की सजा सुनाई गई थी। फिलहाल वह लाहौर की कोट लखपत जेल में बंद है। बता दें कि अमेरिका ने सईद के सिर पर एक करोड़ डॉलर का इनाम रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed