Pakistan-Afghanistan: पाकिस्तान का अफगान तालिबान पर ऑपरेशन जारी, लेकिन खुद आतंकवाद से मुक्ति कैसे पाएगा?
पाकिस्तान ने कहा है कि अफगान तालिबान के खिलाफ उसका सैन्य अभियान जारी रहेगा और आतंकवाद के खतरे को खत्म करने तक ऑपरेशन नहीं रुकेगा। ईद के दौरान अस्थायी विराम के बाद फिर कार्रवाई तेज कर दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान ने साफ कर दिया है कि अफगान तालिबान के खिलाफ चलाया जा रहा उसका सैन्य अभियान अभी जारी है और यह तब तक नहीं रुकेगा, जब तक आतंकवाद के खतरे को पूरी तरह समाप्त नहीं कर दिया जाता। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि ऑपरेशन गजब लिल हक अभी भी जारी है और यह एक सटीक एवं लक्षित सैन्य कार्रवाई है। इस अभियान का उद्देश्य आतंकवादी नेतृत्व, उनके नेटवर्क, लॉजिस्टिक्स और सहयोगियों को खत्म करना है, जो तालिबान नियंत्रित क्षेत्रों में सक्रिय हैं।
ईद के दौरान अस्थायी विराम
प्रवक्ता ने बताया कि ईद-उल-फितर के मद्देनजर और अन्य इस्लामी देशों के अनुरोध पर 23-24 मार्च की मध्यरात्रि तक इस अभियान में अस्थायी विराम रखा गया था। हालांकि, अब यह विराम समाप्त हो चुका है और ऑपरेशन दोबारा पूरी ताकत के साथ शुरू कर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि यह कार्रवाई तब तक जारी रहेगी, जब तक अफगान तालिबान अपनी नीतियों में बदलाव नहीं करता और आतंकवादी ढांचे को समर्थन देना बंद नहीं करता।
सीमा और कूटनीतिक पहल
टोरखम बॉर्डर के खुलने के सवाल पर ताहिर अंदराबी ने कहा कि यह अस्थायी रूप से खोला गया हो सकता है, लेकिन इसकी स्थायी स्थिति को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी नहीं है। चीन की मध्यस्थता को लेकर उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान मुद्दे पर कई स्तरों पर संवाद जारी है, जिसमें चीन के साथ त्रिपक्षीय तंत्र भी शामिल है। पाकिस्तान ने इस मामले में चीन की भूमिका की सराहना की है।
टीटीपी हमलों में कमी का दावा
पाकिस्तान ने यह भी दावा किया है कि उसकी सैन्य कार्रवाई के बाद तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान और अन्य आतंकवादी संगठनों की हमले करने की क्षमता में कमी आई है। प्रवक्ता के अनुसार, हाल के महीनों में पाकिस्तान में आतंकी हमलों में गिरावट देखी गई है, जो इस अभियान की सफलता का संकेत है।
अन्य वीडियो:-
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.