फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan closes key border crossing with Afghanistan amid security threats

Pakistan: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान से लगने वाली प्रमुख सीमा चौकी को किया बंद, खतरों का दिया हवाला

Sun, 29 Jun 2025 07:16 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 29 Jun 2025 07:16 PM IST
सार

Pakistan: पाकिस्तान ने उत्तर वजीरिस्तान में आत्मघाती हमले के बाद अफगान सीमा पर स्थित गुलाम खान चौकी को सुरक्षा कारणों से अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया है। इस हमले में 13 सुरक्षाकर्मी मारे गए थे। इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है। अफगानिस्तान अधिकारियों ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।

विज्ञापन
Pakistan closes key border crossing with Afghanistan amid security threats
पाकिस्तान से सामान लेकर वापस लौटते अफगान - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की सीमा से सटी अपनी एक अहम सुरक्षा चौकी को खतरे के कारण अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि यह सीमा चौकी अगले आदेश तक बंद रहेगी। 

विज्ञापन


गुलाम खान सीमा को शनिवार को खैबर पख्तूनख्वा के उत्तर वजीरिस्तान जिले में आत्मघाती हमले और झड़पों के बाद बंद किया गया है। यह इलाका अफगानिस्तान की सीमा से सटा हुआ है। पाकिस्तान के एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि हमले के बाद उत्तर वजीरिस्तान में कर्फ्यू लगा दिया गया है और गुलाम खान सीमा को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। इस आत्मघाती हमले में 13 सुरक्षाकर्मी मारे गए और तीन अन्य घायल हुए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: असीम मुनीर ने फिर दी गीदड़भभकी, ऑपरेशन सिंदूर में मार खाने के बाद फिर अलापा कश्मीर राग
विज्ञापन
विज्ञापन


अफगानिस्तान की अंतरिम सरकार की सीमा सुरक्षा के प्रवक्ता अबिदुल्ला फारूकी ने रविवार को इस सीमा चौकी के बंद होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की ओर से इस फैसले को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। फारूकी ने कहा कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने केवल यह कहा है कि सीमा पर खड़े वाहनों को वैकल्पिक रास्ते अपनाने को कहा गया है।


एक अलग प्रेस विज्ञप्ति में अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत के प्रशासन ने बताया कि शनिवार शाम को पाकिस्तानी अधिकारियों ने गुलाम खान सीमा के अफगान अधिकारियों को सूचित किया कि सुरक्षा खतरे की वजह से सीमा को अस्थायी रूप से बंद किया जा रहा है। बयान में यह भी कहा गया कि सीमा के दोबारा खुलने के बारे में कोई तय समय नहीं बताया गया है और यह बंदी अगले आदेश तक लागू रहेगी। 

ये भी पढ़ें: ईरान ने माना- एविन जेल पर इस्राइली हमले में गई थी 71 लोगों की जान; आईडीएफ ने बनाया था निशाना

गुलाम खान सीमा चौकी खोस्त प्रांत में स्थित है और यह दोनों देशों के बीच व्यापार और आवाजाही के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग है, खासकर पाकिस्तान के उत्तर वजीरिस्तान क्षेत्र के लिए। अफगानिस्तान के अधिकारियों ने नागरिकों, व्यापारियों और यात्रियों से अपील की है कि वे फिलहाल इस रास्ते का इस्तेमाल न करें और तब तक तोरखम या स्पिन बोल्डक जैसे वैकल्पिक मार्ग अपनाएं, जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed