फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan army chief asim munir on kashmir operation sindoor in navy event

Pakistan: आसिम मुनीर ने फिर दी गीदड़भभकी, ऑपरेशन सिंदूर में मार खाने के बाद फिर अलापा कश्मीर राग

Sun, 29 Jun 2025 02:48 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 29 Jun 2025 02:48 PM IST
सार

आसिम मुनीर ने बीते दिनों कश्मीर की पाकिस्तान के गले की नस बताया था और धर्म के आधार पर पाकिस्तान के बनने का समर्थन किया था। आसिम मुनीर के इस बयान के कुछ दिन बाद ही जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था।

विज्ञापन
pakistan army chief asim munir on kashmir operation sindoor in navy event
पाकिस्तान सेना प्रमुख आसिम मुनीर - फोटो : एएनआई

विस्तार

पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने एक बार गीदड़ भभकी दिखाई है और भारत के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने की बात कही है। शनिवार को पाकिस्तान नेवल एकेडमी के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत पर बेबुनियाद आरोप लगाया और कहा कि भारत क्षेत्रीय तनाव को बढ़ा रहा है। आसिम मुनीर ने फिर से कश्मीर राग अलापा। इससे पहले भी आसिम मुनीर ने भारत के खिलाफ जहर उगला था, जिसके बाद पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था।
विज्ञापन


पाकिस्तानी सेना के प्रमुख का बड़बोलापन
आसिम मुनीर ने आरोप लगाया कि भारत ने दो बार बिना उकसावे के सैन्य कार्रवाई की। मुनीर ने कहा कि भारत की ये कार्रवाई उसकी रणनीतिक दूरदर्शिता की कमी को दर्शाती हैं। मुनीर ने कहा कि अगर भारत ने भविष्य में भी ऐसी कोई कार्रवाई की तो पाकिस्तान निर्णायक जवाब देगा। हास्यपद तरीके से मुनीर ने भारत पर क्षेत्रीय शांति को अस्थिर करने का आरोप लगाया और कहा कि भारत, पाकिस्तान के आतंकवाद के खिलाफ उठाए गए कदमों को कमतर आंकता है। मुनीर ने शेखी बघारते हुए कहा कि उकसावे के बावजूद पाकिस्तान ने काफी संयम बरता। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Tension: भारत की सख्ती से पाकिस्तान बेहाल, बंदरगाहों पर रोक से कीमतों ने छुआ आसमान; देरी से पहुंच रहा सामान
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर अलापा कश्मीर राग
मुनीर ने एक बार फिर कश्मीर राग अलापते हुए कहा कि पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव और कश्मीरी लोगों की आकांक्षाओं का समर्थक है। गौरतलब है कि आसिम मुनीर ने बीते दिनों कश्मीर की पाकिस्तान के गले की नस बताया था और धर्म के आधार पर पाकिस्तान के बनने का समर्थन किया था। आसिम मुनीर के इस बयान के कुछ दिन बाद ही जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ, जिसमें आतंकियों ने 26 निर्दोष पर्यटकों की हत्या कर दी थी। इसके जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया और पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को हमले कर तबाह कर दिया था। 

ये भी पढ़ें- Israel: भ्रष्टाचार मामले में फंसे इस्राइली पीएम; ट्रंप समर्थन में उतरे, बोले- उन्हें बड़ा काम करना है



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed