फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan: Clash between devotees and police at tomb, 50 injured

पाकिस्तान : मजार पर श्रद्धालुओं और पुलिस के बीच संघर्ष, 50 लोग घायल

Fri, 02 Apr 2021 07:14 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, कराची।
पीटीआई, कराची। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 02 Apr 2021 07:14 PM IST
सार

जामसोरो के उपायुक्त कैप्टन (सेवानिवृत्त) फरीदुद्दीन मुस्तफा ने कहा कि अधिकतर श्रद्धालु सिंध के बाहर से आए थे और वे शेहवान के आसपास ठहरे हुए थे और संभवत: उन्हें सरकार के आदेश की जानकारी नहीं थी।

विज्ञापन
Pakistan: Clash between devotees and police at tomb, 50 injured
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एएनआई

विस्तार

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में कोरोना वायरस के कारण धर्म स्थलों को बंद करने की घोषणा के बीच एक मजार पर रात में श्रद्धालुओं और पुलिसकर्मियों के बीच हुए संघर्ष में करीब 50 लोग जख्मी हो गए। इनमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। इस घटना के बाद शुक्रवार सुबह से वहां अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है।

विज्ञापन


प्रांत की सरकार ने कोरोना वायरस महामारी के प्रसार पर रोक लगाने के लिए सभी धर्म स्थलों को बंद करने की घोषणा की है, जिसके बाद शेहवान के लाल शहबाज कलंदर में बृहस्पतिवार की रात को यह घटना हुई। वार्षिक उर्स के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु सरकारी आदेश का उल्लंघन कर शेहवान में जुटे थे और उन्होंने मजार के अंदर प्रवेश करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


मजार के एक अधिकारी ने बताया कि प्रसिद्ध सूफी संत लाल शाहबाज कलंदर के 769वें उर्स (पुण्यतिथि) पर श्रद्धालु इकट्ठा हुए थे। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालुओं को वहां से हटाने का प्रयास किया, जिसमें करीब 40 श्रद्धालु और सात पुलिसकर्मी जख्मी हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जामसोरो के उपायुक्त कैप्टन (सेवानिवृत्त) फरीदुद्दीन मुस्तफा ने कहा कि अधिकतर श्रद्धालु सिंध के बाहर से आए थे और वे शेहवान के आसपास ठहरे हुए थे और संभवत: उन्हें सरकार के आदेश की जानकारी नहीं थी। मुस्तफा ने बताया कि संघर्ष के बाद शुक्रवार को अर्द्धसैनिक रेंजरों को लाल शहबाज कलंदर के मजार के आसपास तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed