{"_id":"6457c696da5797d2780f5a83","slug":"pakistan-china-and-afghanistan-agree-to-combat-terrorism-latest-news-update-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: आतंकवाद के मुद्दे पर साथ आए पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान; आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति बनी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: आतंकवाद के मुद्दे पर साथ आए पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान; आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति बनी
Sun, 07 May 2023 09:11 PM IST
कुमार विवेक
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Sun, 07 May 2023 09:11 PM IST
सार
Pakistan: तीनों पक्ष त्रिपक्षीय ढांचे के तहत राजनीतिक जुड़ाव, आतंकवाद से निपटने के लिए सहयोग, व्यापार, निवेश और संपर्क (कनेक्टिविटी) बढ़ाने पर सहमत हुए। बैठक के लिए अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी को संयुक्त राष्ट्र की ओर से विशेष रूप से पाकिस्तान की यात्रा करने की अनुमति दी गई थी।
विज्ञापन
चीन, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के विदेश मंत्री।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए एक साथ काम को लेकर सहमत हो गए हैं। उनके बीच विभिन्न आर्थिक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने को लेकर भी सहमति बन गई है। विदेश कार्यालय ने रविवार को एक बयान में कहा कि बीते दिन इस्लामाबाद में पांचवीं चीन-पाकिस्तान-अफगानिस्तान त्रिपक्षीय विदेश मंत्रियों की वार्ता हुई। इसमें तीनों देशों के विदेश मंत्रियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
बयान के मुताबिक, तीनों पक्ष त्रिपक्षीय ढांचे के तहत राजनीतिक जुड़ाव, आतंकवाद से निपटने के लिए सहयोग, व्यापार, निवेश और संपर्क (कनेक्टिविटी) बढ़ाने पर सहमत हुए। बैठक के लिए अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी को संयुक्त राष्ट्र की ओर से विशेष रूप से पाकिस्तान की यात्रा करने की अनुमति दी गई थी। चीनी विदेश मंत्री छिन गैंग ने त्रिपक्षीय बैठक में भाग लेने के लिए गोवा में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक के बाद पाकिस्तान के लिए उड़ान भरी थी।
विज्ञापन
इस बीच अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री मुत्तकी ने रविवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई। शांति और सुरक्षा के मद्देनजर उन्होंने आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया। मुत्तकी ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल सैयद असीम मुनीर से भी मुलाकात की।
विज्ञापन