फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan changed its stance on using F-16 jets against India

पाकिस्तान ने माना भारत के खिलाफ इस्तेमाल किया था एफ-16 लड़ाकू विमान, 'आत्मरक्षा' का दिया हवाला

Tue, 02 Apr 2019 04:02 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Tue, 02 Apr 2019 04:02 AM IST
विज्ञापन
Pakistan changed its stance on using F-16 jets against India
पाकिस्तानी एयरफोर्स का लड़ाकू विमान एफ-16 (फाइल फोटो) - फोटो : ट्विटर

पाकिस्तान ने पहली बार संकेत दिए कि 27 फरवरी को भारतीय लड़ाकू विमानों के साथ हुई हवाई भिड़ंत में एफ-16 विमान का इस्तेमाल किया था। हालांकि, अब तक पाकिस्तान यही कहता आ रहा था कि उसने अमेरिका निर्मित एफ-16 विमानों का इस्तेमाल ही नहीं किया था।

विज्ञापन


पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने सोमवार को एफ-16 विमान मार गिराए जाने पर बार-बार भारतीय दावे के बारे में बयान जारी किया। गफूर ने कहा, ‘नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी वायुसेना ने एक्शन लिया था। यह जेएफ-17 की ओर से किया गया था।
विज्ञापन


अब इस बात का कोई औचित्य नहीं है कि जिसने दो भारतीय लड़ाकू विमानों को मार गिराया, वह विमान एफ-16 था या जेएफ-17। अगर हमने एफ-16 का भी इस्तेमाल किया था तो अहम यह है कि हमने दो भारतीय विमानों को मार गिराया।’
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत द्वारा एफ-16 का मलबा दिखाए जाने के दावे पर गफूर ने कहा कि भारत को यह अधिकार है कि वह कल्पना करता रहे कि यह एफ-16 है कि कोई और विमान है। अहम बात है कि पाकिस्तान को अपनी आत्मरक्षा में कुछ भी और कोई भी कदम उठाने का अधिकार है।

27 फरवरी की घटना अब इतिहास बन चुकी है। भारत ने पाकिस्तान का कोई एफ-16 विमान नहीं मार गिराया था। गौरतलब है कि पिछले महीने गफूर ने कहा था कि पाकिस्तान ने जेएफ-17 विमान का इस्तेमाल किया था। 

भारत ने अमेरिका को सौंपे थे सबूत 

भारत ने अमेरिका को एफ-16 लड़ाकू विमान गिराने के सबूत सौंपे थे। भारत ने एफ-16 द्वारा दागी गई एआईएमएमराम (एडवांस्ड मीडियम रेंज एयर टू एयर मिसाइल) के हिस्से दिखाए थे, जो भारतीय क्षेत्र में गिरे थे। अमेरिकी विदेश मंत्रालय भी इस संबंध में जांच कर रहा है। एफ16 का इस तरह से इस्तेमाल इस संबंध में हुए समझौते का उल्लंघन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed