फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Carries Out Airstrikes in Afghanistan 10 Sites Targeted Why Tensions Rising Between Two Countries

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया हवाई हमला: 10 ठिकानों को बनाया निशाना; दोनों देशों के बीच क्यों बढ़ा तनाव?

Thu, 24 Sep 2026 09:35 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Thu, 24 Sep 2026 09:35 AM IST
सार

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के 10 ठिकानों पर हवाई हमला करने का दावा किया है। उसका कहना है कि इन जगहों से पाकिस्तान पर ड्रोन हमले किए गए थे। इससे पहले सीमा पर घुसपैठ और गोलीबारी को लेकर दोनों देशों में तनाव बढ़ा था। अफगान तालिबान ने पाकिस्तान के हमलों के आरोपों को खारिज किया है। ऐसे में सवाल है कि दोनों देशों के बीच तनाव क्यों बढ़ा और इसका असर शांति प्रयासों पर क्या होगा? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
Pakistan Carries Out Airstrikes in Afghanistan 10 Sites Targeted Why Tensions Rising Between Two Countries
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया हमला - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर तेजी से बढ़ गया है। पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के कहा कि उसने अफगानिस्तान के अंदर 10 ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। पाकिस्तान का दावा है कि इन ठिकानों का इस्तेमाल एक दिन पहले पाकिस्तान पर ड्रोन हमले करने के लिए किया गया था। यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है जब दोनों देशों के बीच सीमा पर गोलीबारी और घुसपैठ के आरोप लगातार बढ़ रहे हैं। इससे क्षेत्रीय देशों की मध्यस्थता से शांति कायम करने की कोशिशों को भी झटका लगने का खतरा है।

विज्ञापन

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर हमला क्यों किया?

  • पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने सोशल मीडिया पर बताया कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 10 जगहों को निशाना बनाया है। इससे एक दिन पहले पाकिस्तानी अधिकारियों ने दावा किया था कि अफगान तालिबान की ओर से आठ ड्रोन भेजे गए थे। 
  • विज्ञापन
  • पाकिस्तान के मुताबिक इन ड्रोन को कोहाट शहर और तोरखम सीमा क्षेत्र तक पहुंचने से पहले ही मार गिराया गया। अधिकारियों ने कहा कि सभी ड्रोन नष्ट कर दिए गए और उनसे कोई नुकसान नहीं हुआ। पाकिस्तान का कहना है कि उसकी सेना ने सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश को भी नाकाम किया था।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के आरोपों पर क्या कहा?

अफगान तालिबान सरकार ने पाकिस्तान के इन आरोपों को खारिज किया है। तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने बुधवार को कहा था कि अफगान तालिबान बलों ने पाकिस्तान पर कोई हमला नहीं किया। पाकिस्तान के ताजा हवाई हमलों पर काबुल की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई। इससे पहले भी पाकिस्तान ने पूर्वी अफगानिस्तान में लड़ाकों के ठिकानों पर हवाई हमले किए थे। पाकिस्तान ने उस कार्रवाई को आतंकियों के खिलाफ अभियान बताया था, जबकि अफगान अधिकारियों ने हमले में नागरिकों के मारे जाने की बात कही थी।

सीमा पर घुसपैठ और गोलीबारी को लेकर क्या हुआ?

  • पाकिस्तानी अधिकारियों के मुताबिक, अफगानिस्तान की तरफ से कथित घुसपैठ की कोशिश के बाद तालिबान बलों ने पाकिस्तानी सीमा चौकियों पर मोर्टार और भारी हथियारों से हमला किया। इसके जवाब में पाकिस्तानी सेना ने तोपों से कार्रवाई की और तालिबान की सीमा चौकियों, मोर्टार ठिकानों तथा रक्षात्मक स्थानों को निशाना बनाया। 
  • अधिकारियों ने दावा किया कि तालिबान के कुछ जवान अपनी चौकियां छोड़कर चले गए और उन्हें नुकसान भी हुआ। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। पाकिस्तान इन घुसपैठियों को ‘फितना-उल-खवारिज’ कहता है, जिसका इस्तेमाल वह पाकिस्तानी तालिबान के लिए करता है।

पाकिस्तान और अफगान तालिबान के बीच विवाद की जड़ क्या है?

  • पाकिस्तान लंबे समय से अफगानिस्तान की तालिबान सरकार पर आरोप लगाता रहा है कि वह अपनी जमीन से पाकिस्तान विरोधी लड़ाकों को काम करने देती है। काबुल इन आरोपों से इनकार करता है। पाकिस्तान का कहना है कि पाकिस्तानी तालिबान और उससे जुड़े समूहों ने हाल के समय में सुरक्षा बलों पर हमले बढ़ाए हैं। 
  • इसी महीने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने अफगानिस्तान से सीमा पार करने की कोशिश कर रहे 15 लड़ाकों को मारने का दावा किया था। सोमवार के हवाई हमलों के बाद पाकिस्तान ने 28 लड़ाकों के मारे जाने की बात कही थी, जबकि अफगान अधिकारियों ने कम से कम तीन नागरिकों की मौत और चार लोगों के घायल होने की जानकारी दी थी। संयुक्त राष्ट्र के अफगानिस्तान मिशन ने भी नागरिकों के हताहत होने की पुष्टि की थी।

तनाव बढ़ने से क्षेत्रीय शांति प्रयासों पर क्या असर पड़ेगा?

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ती सैन्य कार्रवाई से चीन, तुर्किये, कतर और सऊदी अरब की मध्यस्थता की कोशिशों को झटका लगने की आशंका है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर अफगानिस्तान में 20 से ज्यादा पाकिस्तान विरोधी आतंकी समूहों की मौजूदगी को लेकर चिंता जताई है। हालिया तनाव की पृष्ठभूमि में खैबर पख्तूनख्वा के हंगू जिले में मुठभेड़ में छह पाकिस्तानी सुरक्षा कर्मियों की मौत भी हुई थी। इसके कुछ दिन पहले कोहाट में पुलिस परिसर की मस्जिद में आत्मघाती हमले के बाद आठ बंदूकधारियों ने परिसर पर हमला किया था। करीब 20 घंटे चली मुठभेड़ में कम से कम 21 लोग मारे गए थे। पाकिस्तान ने इन घटनाओं के लिए पाकिस्तानी तालिबान और उससे जुड़े समूहों को जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed