{"_id":"630d4d116cef427e44533f20","slug":"pakistan-can-restore-business-relations-with-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"India Pakistan: भारत से कारोबारी रिश्ता बहाल कर सकता है पाकिस्तान, बाढ़ से जूझ रहा पाक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
India Pakistan: भारत से कारोबारी रिश्ता बहाल कर सकता है पाकिस्तान, बाढ़ से जूझ रहा पाक
Tue, 30 Aug 2022 05:04 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, इस्लामाबाद।
एजेंसी, इस्लामाबाद।
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 30 Aug 2022 05:04 AM IST
सार
इस्माइल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, परेशान लोगों को सुविधा देने के लिए भारत से आयात जरूरी है। उन्होंने भारत के साथ कारोबारी रिश्तों की जमकर वकालत की और कहा, वह इससे नहीं डरते। उन्होंने कहा, लोगों को महंगाई से बचाना जरूरी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल ने सोमवार को कहा कि हाल में आई भीषण बाढ़ के कारण बर्बाद हुई फसलों के कारण पाकिस्तान सरकार भारत से सब्जियों और अन्य खाद्य सामग्री के आयात पर विचार कर रही है। तीन साल पहले कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने और उसे केंद्रशासित प्रदेश घोषित करने के निर्णय के बाद पाकिस्तान ने भारत से अपने राजनयिक रिश्तों का दर्जा घटा दिया था।
विज्ञापन
सरकारी पाकिस्तान रेडियो की खबर के मुताबिक, इस्माइल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, परेशान लोगों को सुविधा देने के लिए भारत से आयात जरूरी है। उन्होंने भारत के साथ कारोबारी रिश्तों की जमकर वकालत की और कहा, वह इससे नहीं डरते। उन्होंने कहा, लोगों को महंगाई से बचाना जरूरी है। मैं अर्थव्यवस्था की बेहतरी के लिए काम कर रहा हूं।
विज्ञापन
पाकिस्तान भीषण बाढ़ से जूझ रहा है। खड़ी फसलें पूरी तरह नष्ट होने की कगार पर हैं। इसलिए वह भारत से सब्जियां और अन्य खाद्य पदार्थों का आयात करने की योजना बना रहा है। पाकिस्तान के वित्त मंत्री मिफ्ता इस्माइल ने कहा कि सरकार भारत से सब्जियां और अन्य खाद्य पदार्थ आयात करने पर विचार कर सकती है।
विज्ञापन
पड़ोसी देश में बाढ़ के कारण विभिन्न सब्जियों और फलों की कीमतों में भारी उछाल आ गया है। आपदा की वजह से बलूचिस्तान, सिंध और दक्षिण पंजाब से सब्जियों की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है। बाढ़ की वजह से 1100 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी हैं।
दरअसल, जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को रद्द करने के बाद पाकिस्तान ने भारत से व्यापार कम करने का फैसला किया था। भारत के फैसले के बाद पाकिस्तान ने अगस्त 2019 में भारत के साथ अपने व्यापार संबंधों को काफी कम कर दिया था।
पीएम मोदी ने बाढ़ के हालात पर जताई चिंता
इस बीच पीएम मोदी ने पाकिस्तान में बाढ़ के हालात पर चिंता जताई। उन्होंने ट्वीट किया कि पाकिस्तान में बाढ़ से हुई तबाही को देखकर दुख हुआ। हम पीड़ितों, घायलों और इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित सभी लोगों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं और सामान्य स्थिति की शीघ्र बहाली की आशा करते हैं।