फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan can remove army from west and deploy on Kashmir border

अफगानिस्तान से सेना हटाकर कश्मीर सीमा पर तैनात कर सकता है पाकिस्तान

Wed, 14 Aug 2019 11:20 AM IST
Avdhesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Avdhesh Kumar Updated Wed, 14 Aug 2019 11:20 AM IST
सार

  • पाकिस्तान का पूरा ध्यान अफगान सीमा पर तालिबान की घुसपैठ रोकने पर है
  • सेना को वहां से हटाने का संकेत देकर पाकिस्तान परोक्ष रूप से अमेरिका पर दबाव बनाना चाहता है
  • इस्लामाबाद ने अफगानिस्तान के साथ लगती पश्चिमी सीमा पर सैन्य नियंत्रण को अब तक मजबूत रखा है

विज्ञापन
Pakistan can remove army from west and deploy on Kashmir border
pak army

विस्तार

कश्मीर मुद्दे पर अमेरिका का साथ नहीं मिलने के बाद पाकिस्तान ने अब अफगानिस्तान कार्ड खेलना शुरू कर दिया है। पाकिस्तान का कहना है कि दोनों देशों के बीच जारी तनाव के चलते वह अपनी सेना अफगानिस्तान की सीमा से हटाकर कश्मीर की सीमा पर तैनात कर सकता है। 
विज्ञापन


दरअसल, अमेरिका व तालिबान के बीच अफगान शांति वार्ता अपने अंतिम चरण पर है। ऐसे में अफगानिस्तान सीमा से पाकिस्तानी सेना को हटाने से स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। सेना को वहां से हटाने का संकेत देकर पाकिस्तान परोक्ष रूप से अमेरिका पर दबाव बनाना चाहता है।
विज्ञापन


अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत असद मजीद खान ने इंटरव्यू में अमेरिका को परोक्ष रूप से कहा, कश्मीर और अफगानिस्तान अलग-अलग मुद्दे थे और वह उन्हें जोड़ने का प्रयास नहीं कर रहे। पाकिस्तान को उम्मीद है कि अमेरिका-तालिबान वार्ता सफल होगी और उनका देश सक्रिय रूप से इसका समर्थन कर रहा है। लेकिन उन्होंने आगे कहा, कश्मीर में भारत के कदम हमारे लिए ज्यादा परेशानी वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




इस्लामाबाद ने अफगानिस्तान के साथ लगती पश्चिमी सीमा पर सैन्य नियंत्रण को अब तक मजबूत रखा है। अपनी दलील में असद ने कहा कि कश्मीर पर भारत सरकार का फैसला ऐसे समय में आया है, जब पाकिस्तान का पूरा ध्यान अफगान सीमा पर तालिबान की घुसपैठ रोकने पर है। 

उन्होंने इस दौरान बार-बार कहा कि कश्मीर की मौजूदा स्थिति पाकिस्तान के लिए सबसे अहम मुद्दा है। असद ने आगे कहा, अगर पूर्वी सीमा पर स्थिति बिगड़ती है दो हमें यह कदम उठाना ही होगा। हम ऐसा नहीं सोच रहे लेकिन पूर्वी सीमा पर क्या हो रहा है हमें इसपर भी ध्यान देना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed