फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan calls the statement of new army chief Manoj Mukund Naravane irresponsible

सेना प्रमुख जनरल नरवणे के हमला करने वाले बयान पर झुंझलाया पाक, बताया गैरजिम्मेदाराना

Thu, 02 Jan 2020 05:03 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Thu, 02 Jan 2020 05:03 AM IST
विज्ञापन
Pakistan calls the statement of new army chief Manoj Mukund Naravane irresponsible
जनरल एमएम नारावाने - फोटो : फाइल फोटो

पाकिस्तान ने नए सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे के बयान को गैर जिम्मेदाराना बताया है। सेना प्रमुख ने कहा था कि भारत को नियंत्रण रेखा के पार एहतियातन हमला करने का अधिकार है।

विज्ञापन


मंगलवार को सेना प्रमुख का पदभार ग्रहण करने के महज कुछ ही घंटे बाद जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने एक साक्षात्कार में कहा था कि भारत को आतंकी खतरे वाले स्रोतों पर एहतियातन हमला करने का अधिकार है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा था कि सीमापार आतंकवाद पर देश की जबर्दस्त कार्रवाई की नई सोच की झलक दृढ़तापूर्वक दिखा दी गयी है। सेना प्रमुख ने कहा था, अगर पाकिस्तान, राज्य प्रायोजित आतंकवाद की अपनी नीति को नहीं रोकता है तो हमारे पास ऐसी स्थिति में आतंक के खतरे वाले स्रोतों पर हमला करने का अधिकार है और सर्जिकल स्ट्राइक तथा बालाकोट अभियान के दौरान हमारे जवाब में इस सोच की पर्याप्त झलक मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके इस बयान पर पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, हम नियंत्रण रेखा के पार पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में एहतियात के तौर पर हमला करने के भारत के नए सेना प्रमुख के गैर जिम्मेदाराना बयान को खारिज करते हैं।


पाक ने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भारत के आक्रामक कदम को विफल करने के पाकिस्तान के निश्चय और तैयारी पर कोई संदेह नहीं होना चाहिए। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने कहा,  किसी को भारत के बालाकोट दुस्साहस के बाद पाकिस्तान के मुंहतोड़ जवाब को नहीं भूलना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed