{"_id":"60d2e1707e11a0703b584bfb","slug":"pakistan-blast-in-lahore-s-johar-town-near-mumbai-attack-mastermind-hafiz-saeed-s-house-several-injures","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: लाहौर में आतंकी हाफिज सईद के घर के बाहर बम विस्फोट, दो की मौत, 17 लोग जख्मी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: लाहौर में आतंकी हाफिज सईद के घर के बाहर बम विस्फोट, दो की मौत, 17 लोग जख्मी
Wed, 23 Jun 2021 12:57 PM IST
दीप्ति मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Wed, 23 Jun 2021 12:57 PM IST
सार
पाकिस्तान में मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के जौहर टाउन स्थित घर के बाहर बड़ा बम धमाका हुआ है। इसमें 17 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर हैं, जिन्हें जिन्ना अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
आतंकी हाफिज सईद के घर के बाहर धमाका
- फोटो : Pak Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के लाहौर में जौहर टाउन में एक घर में बड़ा बम धमाका हुआ है। इस बम विस्फोट में चार लोगों के मारे जाने की खबर है। बच्चों और महिलाओं समेत 17 लोग गंभीर से रूप से घायल हो गए। जौहर टाउन वही इलाका है, जहां कुख्यात आतंकी हाफिज सईद रहा करता था पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री उस्मान बज्दर ने पुलिस को मामले की जांच का आदेश दिया है। पाकिस्तानी मीडिया ने इसकी जानकारी मिली।
विज्ञापन
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हाफिज सईद के घर के बाहर हुए बम विस्फोट स्थल पर रेस्क्यू टीम के साथ पुलिस और बम निरोधक दल पहुंच गया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के घरों और इमारतों के शीशे टूट गए। एक इमारत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है और विस्फोट स्थल पर खड़े कुछ गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिन्ना अस्पताल में आपात स्थिति घोषित
अधिकारियों ने बताया कि 17 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें जिन्ना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। जिन्ना अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि घायलों को यहां लाया जा रहा है, हमने लोगों से घायलों के लिए रक्तदान करने को कहा है। साथ ही चार घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से जाने दिया गया। वहीं कई की हालत गंभीर है। घायलों के इलाज के लिए जिन्ना अस्पताल में आपात स्थिति घोषित कर दी गई है, जबकि रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने को कहा गया है।
धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि इसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। हालांकि, अभी तक विस्फोट की प्रकृति का पता नहीं चल पाया है। एक चश्मदीद ने बताया कि मोटरसाइकिल खड़ी की गई थी, उसी में धमाका हुआ है।
पंजाब के सीएम ने दिए जांच के आदेश
पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार उस्मान बुजदार ने पुलिस महानिरीक्षक से विस्फोट की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। ट्विटर पर पंजाब सरकार ने घोषणा की कि सीएम ने घटना की तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस ने आगे की जांच के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी है, जबकि यातायात को डायवर्ट कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि धमाका जिस इलाके में हुआ है, वहां काफी भीड़भाड़ रहती है।