{"_id":"63fb19841f248b0067068bf4","slug":"pakistan-blast-in-balochistan-rakhni-market-area-4-killed-and-10-injured-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: बलूचिस्तान के बाजार में सुबह-सुबह बम धमाका, चार की मौत; 10 घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: बलूचिस्तान के बाजार में सुबह-सुबह बम धमाका, चार की मौत; 10 घायल
Sun, 26 Feb 2023 02:04 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 26 Feb 2023 02:04 PM IST
सार
पुलिस ने बताया, रखनी बाजार इलाके में घटना उस वक्त हुई, जब एक मोटरसाइकिल में रखे आईईडी में विस्फोट हो गया। इसमें चार लोगों की मौत् हो गई।
विज्ञापन
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में जोरदार बम धमाका(फाइल फोटो)
- फोटो : pak media
विस्तार
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में रविवार सुबह जोरदार बम धमाका हुआ। इस हमले में चार लोगों की मौत हो गई तो 10 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया, रखनी बाजार इलाके में यह घटना उस समय हई, जब एक मोटरसाइकिल में रखे आईईडी में विस्फोट हो गया।
विज्ञापन
बरखान पुलिस स्टेशन के एसएचओ सज्जाद अफजल ने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया, घटनास्थल की जांच की जा रही है। दूसरी तरफ बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर अब्दुल कुदूस बम धमाके की निंदा की है। उन्होंने अधिकारियों को दोषियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा, आतंकवादी अपने खतरनाक लक्ष्यों को हासिल करने के लिए समाज में अनिश्चितता पैदा कर रहे हैं, लेकिन हम इन ताकतों को सफल नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
शनिवार को भी हुआ था धमाका
इससे पहले बलूचिस्तान के खुजदार जिले में शनिवार को भी विस्फोट हुआ था। इसमें दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, खुजदार के पुलिस अधीक्षक (एसपी) फहद खान खोसो के सुरक्षा दस्ते को "रिमोट-नियंत्रित विस्फोट" में झालावां कॉम्प्लेक्स के पास निशाना बनाया गया। एक पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने जिला मुख्यालय अस्पताल, खुजदार में दम तोड़ दिया, जहां घायलों को इलाज के लिए ले जाया गया। एसएचओ सासोली के मुताबिक जब धमाका हुआ तब एसपी खुजदार का दस्ता इलाके में पेट्रोलिंग कर रहा था। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त पुलिस दल विस्फोट स्थल पर पहुंचे और इलाके को घेर लिया। एसएचओ ने कहा कि फिलहाल तलाशी अभियान जारी है।
विज्ञापन