फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan bilawal bhutto said no talk with political terrorists pti imran khan

Pakistan: 'आतंकियों से बात कैसे कर सकते हैं?', इमरान खान समर्थकों की हिंसा पर भड़के बिलावल भुट्टो

Sun, 14 May 2023 08:03 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 14 May 2023 08:03 AM IST
सार

बिलावल भुट्टो ने कहा कि 'जब हम देश में लोकतंत्र लागू लाते हैं तो न्यायपालिका जरूरत से ज्यादा राजनीतिक हो जाती है। वहीं जब देश में तानाशाही रहती है तो न्यायपालिका शांत रहती है। 

विज्ञापन
Pakistan bilawal bhutto said no talk with political terrorists pti imran khan
बिलावल भुट्टो (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

पीटीआई चीफ इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों ने जो हिंसा का तांडव किया, उसे पूरी दुनिया ने देखा। अब पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने कहा है कि इन राजनीतिक आतंकियों से कैसे बात की जा सकती है? भुट्टो ने कहा कि 'हम हमेशा बातचीत करने के समर्थक रहे हैं और हम अपने सहयोगियों को भी इसके लिए राजी कर सकते हैं लेकिन इन आतंकियों के साथ कैसे बातचीत कर सकते हैं? हम सिर्फ उन्हीं के साथ बातचीत कर सकते हैं जो आतंकवाद की निंदा करें और अपने आप को इन राजनीतिक आतंकियों से अलग करें।' 

विज्ञापन


न्यायपालिका को भी घेरा
भुट्टो ने न्यायपालिका की भी आलोचना की और कहा कि देश में न्यायपालिका जरूरत से ज्यादा राजनीतिक हो गई है। एक जनसभा के दौरान पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के नेता बिलावल भुट्टो ने कहा कि 'जब हम देश में लोकतंत्र लागू लाते हैं तो न्यायपालिका जरूरत से ज्यादा राजनीतिक हो जाती है। वहीं जब देश में तानाशाही रहती है तो न्यायपालिका शांत रहती है। अब एक बार फिर न्यायपालिका जरूरत से ज्यादा राजनीतिक हो रही है।' बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान को उनके खिलाफ चल रहे कई मामलों  में जमानत दे दी है। यही वजह है कि भुट्टो ने न्यायपालिका को निशाने पर लिया। 
विज्ञापन


पीटीआई पर लग सकता है बैन
पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी पर प्रतिबंध लगाने के अलावा कोई विकल्प नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि ऐसे हथियारबंद संगठनों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। सनाउल्लाह ने कहा कि पीटीआई चीफ का उद्देश्य सिर्फ देश में अराजकता फैलाना है। बता दें कि बीते दिनों पीटीआई चीफ इमरान खान को अल कादिर ट्रस्ट मामले में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद पीटीआई समर्थकों ने पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर  हिंसा हुई और आठ लोगों की मौत भी हो गई। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर इमरान खान को रिहा कर दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed