{"_id":"5d5666828ebc3e6cc0505f57","slug":"pakistan-banned-indian-advertisements-and-launched-a-crackdown-on-cd-shops","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत से घबराया पाक अब बॉलीवुड फिल्मों पर रोक के लिए सीडी की दुकानों पर कर रहा छापेमारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारत से घबराया पाक अब बॉलीवुड फिल्मों पर रोक के लिए सीडी की दुकानों पर कर रहा छापेमारी
Fri, 16 Aug 2019 06:43 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Fri, 16 Aug 2019 06:43 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तानी सीडी की दुकान
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने के भारत के कदम के बाद पाकिस्तानी सरकार ने भारतीय फिल्मों की सीडी की बिक्री के खिलाफ देशभर में मुहिम शुरू कर दी है। कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने की प्रतिक्रिया में बौखलाए पाकिस्तान की ओर से उठाया गया यह नया कदम है।
इससे पहले पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी (पेमरा) ने भारतीय कलाकारों वाले और भारत निर्मित उत्पादों के विज्ञापनों के प्रसारण पर प्रतिबंध लगाया था।
एक पाकिस्तानी अखबार ने प्रधानमंत्री की विशेष सलाहकार फिरदौस आशिक अवान के हवाले से कहा कि हमने भारतीय विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगा दिया है और भारतीय फिल्में जब्त करने के लिये सीडी की दुकानों के खिलाफ मुहिम शुरू की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय संघीय राजधानी इस्लामाबाद में भारतीय फिल्मों के खिलाफ पहले ही मुहिम शुरू कर चुका है और प्रांतीय सरकारों के साथ मिलकर इसे जल्द देश के अन्य हिस्सों में भी चलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि आज गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने इस्लामाबाद में सीडी की कुछ दुकानों पर छापा मारा और भारतीय फिल्में जब्त की।
पेमरा ने बुधवार 14 अगस्त को इस प्रतिबंध की घोषणा करते हुए एक पत्र जारी किया था। पेमरा ने कहा कि पिछले साल पाकिस्तान उच्चतम न्यायालय के निर्देशों पर भारतीय चैनलों एवं कंटेंट के प्रसारण की इजाजत वह पहले ही रद्द कर चुका है।
पेमरा के पत्र के अनुसार, 'बहरहाल, यह देखा गया है कि विभिन्न बहुराष्ट्रीय उत्पादों के विज्ञापन जो या तो भारत में निर्मित हैं या जिनमें भारतीय कलाकारों/प्रतिभाओं ने अभिनय किया है, उनका इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर प्रसारण हो रहा है।'