फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Aviation Authority says that pilot of crashed PIA aircraft did not follow ATC instructions

पाक में हादसे का शिकार हुए विमान के पायलट ने नहीं किया था एटीसी निर्देशों का पालन

Thu, 04 Jun 2020 05:14 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 04 Jun 2020 05:14 PM IST
विज्ञापन
Pakistan Aviation Authority says that pilot of crashed PIA aircraft did not follow ATC instructions
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

पाकिस्तान के विमानन प्राधिकरण ने कहा है कि यहां पिछले हफ्ते दुर्घटनाग्रस्त हुए पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन (पीआईए) के विमान ने हवाई यातायात नियंत्रक के निर्देशों का पालन नहीं किया था। डॉन अखबार की खबर के मुताबिक, नागर विमानन प्राधिकरण ने दो जून के एक पत्र में राष्ट्रीय एयरलाइन से कहा है कि पायलट ने हवाई यातायात नियंत्रक (एटीसी) के निर्देशों का पालन नहीं किया।

विज्ञापन


बता दें कि यह विमान 22 मई को यहां हवाईअड्डे के पास घने बसे रिहाइशी इलाके में गिर गया था। इस दुर्घटना में तीन बच्चों सहित कुल 97 लोग मारे गए थे, जबकि दो यात्री बच गए थे। लाहौर से उड़ान भरने के बाद पीके-8303 (उड़ान) कराची के जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरने से कुछ ही मिनट पहले मलीर में मॉडल कॉलोनी के पास जिन्ना गार्डन में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।
विज्ञापन


प्राधिकरण के अधिकारी इफ्तिखार अहमद ने पीआईए सुरक्षा एवं गुणवत्ता आश्वासन विभाग को लिखे पत्र में पीके-8303 द्वारा एटीसी के निर्देशों का पालन नहीं किए जाने का जिक्र किया है। साथ ही, यह सुनिश्चित करने को भी कहा है कि उड़ान सुरक्षा के हित में इस तरह की स्थिति की पुनरावृत्ति न हो। पत्र में यह दावा किया गया है कि पायलट को उड़ान की गति और ऊंचाई के बारे में दो बार चेतावनी दी गई थी, लेकिन निर्देशों का पालन नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पाकिस्तान एयरलाइंस पायलट एसोसिएशन ने बुधवार को कहा कि दुर्घटना के बारे में सीमित ब्योरा जारी करना मामले की चल रही जांच को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है। इस बीच, फ्रांसीसी हवाई सुरक्षा संगठन ने बुधवार को घोषणा की कि एयरबस ए -320 का ब्लैक बॉक्स सफलतापूर्वक डाउनलोड किया गया है उसका विश्लेषण किया जा रहा है।


फ्रेंच ब्यूरो ऑफ इनक्वायरी और एनालिसिस फॉर सिविल एविएशन सेफ्टी ने बुधवार को एक ट्वीट में कहा कि फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर (एफडीआर) और कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर (सीवीआर) के डाटा को सफलतापूर्वक डाउनलोड कर लिया गया है। डाटा का विश्लेषण कार्य प्रगति पर है और यह इस हफ्ते जारी रहेगा। एफडीआर और सीवीआर, विमान के ब्लैक बॉक्स के दो उपकरण होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed