फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Attacks Update Balochistan Bus Gunmen Islamic Militants killed Cameroonian soldiers news in hindi

Pakistan Attacks: बलूचिस्तान में छह बस यात्रियों की हत्या, कैमरून में इस्लामिक आतंकियों ने 12 सैनिकों को मारा

Thu, 27 Mar 2025 03:18 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 27 Mar 2025 03:18 PM IST
सार

पाकिस्तान में बस सवार आम नागरिकों पर बंदूकधारियों ने हमला किया। बलूचिस्तान में हुए इस हमले में छह यात्रियों की मौत हुई। एक अन्य घटना मध्य अफ्रीकी देश कैमरून की है। यहां इस्लामिक लड़ाकों ने 12 सैनिकों की हत्या कर दी।

विज्ञापन
Pakistan Attacks Update Balochistan Bus Gunmen Islamic Militants killed Cameroonian soldiers news in hindi
बलूचिस्तान और कैमरून में अलग-अलग आतंकी वारदात (सांकेतिक) - फोटो : फ्री पिक/ एआई

विस्तार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में यात्री बस पर बंदूकधारियों के हमले में छह नागरिकों की मौत हुई है। इसके अलावा आतंक की एक अन्य वारदात मध्य अफ्रीकी देश कैमरून में हुई। यहां इस्लामिक लड़ाकों ने 12 सैनिकों की हत्या कर दी। बलूचिस्तान में यात्री बस पर हमले की खबर के बारे में मिली सूचना के मुताबिक हमला बलूचिस्तान प्रांत के ग्वादर जिले में हुआ। बलूचिस्तान पाकिस्तान का बेहद संवेदनशील और अशांत प्रांत है। यहां गुरुवार को बंदूकधारियों ने एक यात्री बस से पंजाब के पांच लोगों को उतार कर गोली मार दी।

विज्ञापन


कराची जाने वाली बस पर हमला
बस पर हमले में घायल एक अन्य यात्री ने बाद में दम तोड़ दिया। हथियारबंद लोगों ने कलमत इलाके में रात को कराची जाने वाली बस को निशाना बनाया। इसमें सवार पांच यात्रियों को नीचे उतारकर गोली मार दी गई। इस वारदात के संबंध में ग्वादर के डिप्टी कमिश्नर हमूदुर रहमान ने बताया कि हमले में घायल एक यात्री की मौत इलाज के दौरान हुई। फिलहाल इस हमले की किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- World: इस्राइली हमले में गाजा के एक परिवार के छह लोगों की मौत; तुर्किए के स्की रिजोर्ट में लगी आग, एक की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति जरदारी ने जताया दुख; सीएम बोले- यात्रियों की पहचान के आधार पर हत्या कायरतापूर्ण
बलूचिस्तान में बस पर हमले के संबंध में डॉन अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक हथियारबंद लोगों ने यात्रियों के आईडी कार्ड चेक करने के बाद उनकी हत्या की। तीन यात्रियों को बंदूकधारी अपने साथ ले गए। इस वारदात पर दुख प्रकट करते हुए राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने कहा, आतंकवादी देश के विकास और बलूचिस्तान की समृद्धि के दुश्मन हैं। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने यात्रियों की पहचान के आधार पर हत्या को जघन्य और कायरतापूर्ण कृत्य बताया। सीएम ने कहा, कट्टर आतंकवादियों के खिलाफ युद्ध जारी रहेगा। 

BLA के हमले के बाद बलूचिस्तान में कई हमले
बता दें कि इस महीने की शुरुआत में प्रतिबंधित अलगाववादी संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के लड़ाकों ने 440 यात्रियों वाली ट्रेन को अगवा कर लिया था। इस घटना में 18 सुरक्षाकर्मियों सहित 26 बंधकों की हत्या कर दी गई थी। सेना ने अगले दिन सभी 33 बलूच लड़ाकों को मार गिराने के साथ-साथ 354 बंधकों को छुड़ाने का दावा किया। इस घटना के बाद से बलूचिस्तान में कई हमले हो चुके हैं।


ये भी पढ़ें- US Shooting: दक्षिण फ्लोरिडा में गोलीबारी, महिला और तीन बच्चों की मौत; दो अन्य को अस्पताल ले जाया गया


नाइजीरिया की सीमा पर कैमरून के 12 सैनिकों की हत्या
मध्य अफ्रीकी देश कैमरून में हुए हमले के संबंध में समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक इस्लामी आतंकवादियों ने चाड झील के पास हमला कर 12 कैमरून सैनिकों की हत्या कर दी। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि नाइजीरिया की सीमा पर इस्लामी आतंकियों ने सोमवार रात हमला किया। इसमें कैमरून के 12 सैनिक बलिदान हुए। इस हमले में एक दर्जन से अधिक सैनिक घायल भी हुए हैं। वुल्गो शहर के पास लेक चाड क्षेत्र में हुए इस हमले कि फिलहाल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

बोको हरम या इस्लामिक स्टेट के हमलावरों का कृत्य; साठगांठ के सबूत पर रक्षा मंत्रालय का बयान
बाद में कैमरून के अधिकारियों ने कहा, ऐसा अनुमान है कि हमला बोको हरम समूह या इस्लामिक स्टेट समूह के प्रति वफादार या इससे अलग हो चुके चरमपंथियों ने सैनिकों पर जानलेवा हमला किया है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक सोमवार को हुए इस हमले में हमलावरों के पास 'उन्नत हथियार' और 'शक्तिशाली अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठनों के साथ साठगांठ' के स्पष्ट प्रमाण मिले हैं।

नाइजीरिया समेत पूरे अफ्रीका में संवेदनशील हैं हालात
अफ्रीका में उग्रवाद के खिलाफ जारी यह संघर्ष सबसे लंबे समय तक चलने वाली लड़ाई बन गई है। अब यह नाइजीरिया के पड़ोसी देशों चाड, नाइजर और कैमरून में भी फैल गया है। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस हिंसक संघर्ष में केवल पूर्वोत्तर नाइजीरिया में लगभग 35,000 नागरिक मारे गए हैं। दो मिलियन से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। साल 2014 में बोर्नो राज्य के चिबोक गांव में बोको हरम ने 276 स्कूली छात्राओं के अपहरण की खबरों ने दुनियाभर का ध्यान खींचा था। इसी साल जनवरी में नाइजीरिया की सीमा पर बोको हरम ने एक बार फिर हमला किया था, जिसमें 40 लोग मारे गए थे।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed