फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Shooting in south Florida kills woman and 3 children; 2 others taken to hospital

US Shooting: दक्षिण फ्लोरिडा में गोलीबारी, महिला और तीन बच्चों की मौत; दो अन्य को अस्पताल ले जाया गया

Thu, 27 Mar 2025 10:31 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 27 Mar 2025 10:31 AM IST
विज्ञापन
Shooting in south Florida kills woman and 3 children; 2 others taken to hospital
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

अमेरिका में एक बार फिर भीषण गोलीकांड का मामला सामने आया है। बताया गया कि बुधवार रात दक्षिण फ्लोरिडा में एक महिला और तीन बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी गई और दो अन्य को अस्पताल ले जाया गया। ब्रोवार्ड शेरिफ कार्यालय के अग्निशमन बचाव बटालियन प्रमुख माइकल केन ने साउथ फ्लोरिडा सन सेंटिनल को बताया कि पेम्ब्रोक पार्क में गोलीबारी रात करीब 8 बजे हुई। एक वयस्क पुरुष और एक लड़की को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल ले जाए गए दो लोगों की स्थिति तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाई। समाचार रिपोर्ट के मुताबिक, पेम्ब्रोक पार्क पुलिस के प्रवक्ता इवान रॉस ने गोलीबारी को घरेलू घटना बताया।

विज्ञापन


इससे पहले महीने की शुरुआत में फ्लोरिडा के नौसैनिक स्टेशन पर गोलीबारी की घटना हुई थी। अमेरिका में नए साल का आगाज भी हमलों और गोलीबारी के साथ हुआ था। पहले न्यू ऑर्लियंस में आतंकी हमला इसके बाद ट्रंप टावर के बाहर धमाका और फिर न्यूयॉर्क के क्वींस में नए साल के दिन एक नाइट क्लब के बाहर जमा भीड़ पर कुछ लोगों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की थी। क्वींस की गोलीबारी में 10 लोग घायल हो गए थे। इससे पहले न्यू ऑर्लियंस में आतंकि हमले में 15 लोग मारे गए थे, जबकि ट्रंप टावर के बाहर धमाके में एक की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed