फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   For $5000 get burger at Mar-a-Lago Trump facing heat over inflation cracks joke supporters burst into laughter

'5000 डॉलर में मार-ए-लागो में सिर्फ बर्गर मिलेगा': महंगाई पर घिरे ट्रंप ने उड़ाया मजाक, समर्थकों ने लगाए ठहाके

Thu, 29 Oct 2026 07:56 AM IST
प्रशांत तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत तिवारी Updated Thu, 29 Oct 2026 07:56 AM IST
सार

अमेरिका में महंगाई के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने हर वयस्क को 5,000 डॉलर देने का वादा किया। वहीं, अपने आलीशान रिसॉर्ट में इतने पैसों में सिर्फ बर्गर और मिठाई मिलने का मजाक उड़ाकर उन्होंने समर्थकों को हंसा दिया। इस बीच, अमेरिकी कांग्रेस पर कब्जा बनाए रखने की चुनौती ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के सामने बनी हुई है।

विज्ञापन
For $5000 get burger at Mar-a-Lago Trump facing heat over inflation cracks joke supporters burst into laughter
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमेरिका में बढ़ती महंगाई के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनावी रैली में ऐसा मजाक किया, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया। उन्होंने कहा कि अगर किसी के पास 5,000 डॉलर हैं, तो वह उनके फ्लोरिडा स्थित आलीशान रिसॉर्ट मार-ए-लागो में एक हैमबर्गर खरीदने में ही खर्च हो सकते हैं। दिलचस्प बात यह रही कि महंगाई के मुद्दे पर घिरे ट्रंप की इस बात पर समर्थक नाराज होने के बजाय हंसने लगे और तालियां बजाने लगे।

विज्ञापन


5,000 डॉलर देने का वादा
टेक्सास के कॉर्पस क्रिस्टी में मंगलवार को हुई रैली में ट्रंप ने कहा कि अगर रिपब्लिकन पार्टी कांग्रेस के दोनों सदनों में अपना बहुमत बनाए रखती है, तो वह हर अमेरिकी वयस्क को 5,000 डॉलर का चेक देंगे। उन्होंने लोगों से कहा कि इस पैसे को फ्लोरिडा समेत अमेरिका में कहीं भी खर्च कर सकते हैं, लेकिन इसे देश के बाहर खर्च न करें। ट्रंप ने अपने रिसॉर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि वहां मेहमानों का स्वागत है, लेकिन 5,000 डॉलर में शायद एक बर्गर और छोटी-सी मिठाई ही मिल पाए। उन्होंने मजाक में यह भी कहा कि अगर कोई कीमतों को लेकर ज्यादा सतर्क रहता है, तो उसे वहां जाने से बचना चाहिए।
विज्ञापन


वादे पर उठ रहे सवाल
ट्रंप के इस प्रस्ताव पर विरोधियों के साथ-साथ उनके कुछ समर्थकों ने भी सवाल उठाए हैं। आलोचकों का कहना है कि लोगों को पैसे देने का यह वादा चुनावी फायदे के लिए किया गया है। अनुमान है कि इसे पूरा करने में करीब 1.3 लाख करोड़ डॉलर खर्च हो सकते हैं। इतनी बड़ी रकम जुटाना आसान नहीं होगा और इसके लिए कांग्रेस की मंजूरी भी जरूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महंगाई से परेशान अमेरिकी
प्यू रिसर्च सेंटर के एक हालिया अध्ययन के मुताबिक, करीब 60 फीसदी अमेरिकी मानते हैं कि उनकी कमाई मनचाही जिंदगी जीने के लिए पर्याप्त नहीं है। वहीं, लगभग 70 फीसदी लोगों ने बाहर खाना खाने और दूसरे गैर-जरूरी खर्चों में कटौती की है। ऐसे में महंगाई इस चुनाव का बड़ा मुद्दा बन गई है। इसके बावजूद ट्रंप लगातार दावा कर रहे हैं कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था अच्छा प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने लोगों की जेब पर बढ़ते दबाव को डेमोक्रेट्स की बनाई हुई समस्या बताकर खारिज किया है।

ईरान युद्ध और पेट्रोल की कीमतें
ट्रंप ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई का भी बचाव किया। उनका कहना है कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोकना जरूरी है और इसके लिए पेट्रोल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी एक छोटी कीमत है। उन्होंने दावा किया कि मध्य पूर्व के हालात से टेक्सास, लुइसियाना और अलास्का की ऊर्जा कंपनियों को फायदा हो रहा है।


ये भी पढ़ें: अमेरिका में संघ की पहुंच बढ़ाएगा आरएसएस फ्रेंड्स: विदेशी एजेंट के रूप में कराया पंजीकरण, जानें क्या है लक्ष्य

कांग्रेस पर कब्जे की लड़ाई
अमेरिका में प्रतिनिधि सभा की सभी 435 सीटों और सीनेट की 35 सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं। सीनेट में रिपब्लिकन पार्टी के पास 53 और डेमोक्रेट्स के पास 47 सीटें हैं। जिन 35 सीटों पर चुनाव होना है, उनमें 22 रिपब्लिकन और 13 डेमोक्रेट्स के पास हैं। डेमोक्रेट्स को बहुमत हासिल करने के लिए अपनी सीटें बचाने के साथ नई सीटें भी जीतनी होंगी। प्रतिनिधि सभा में रिपब्लिकन के पास 218 और डेमोक्रेट्स के पास 214 सीटें हैं। एक सीट निर्दलीय सदस्य के पास है, जबकि दो सीटें खाली हैं। इसके अलावा, देश के 50 में से 36 राज्यों में गवर्नर चुनने के लिए भी मतदान होना है। ओहियो में रिपब्लिकन उम्मीदवार विवेक रामास्वामी और डेमोक्रेट एमी एक्टन के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। इन चुनावों के नतीजे तय करेंगे कि ट्रंप की पार्टी कांग्रेस में अपना दबदबा बनाए रख पाती है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed