{"_id":"60ab73f78ebc3efbc93bdf06","slug":"pakistan-asks-12-indian-high-commission-officials-and-families-to-quarantine-after-positive-case-in-embassy","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: भारतीय उच्चायोग के 12 अधिकारियों को परिवार समेत क्वारंटीन होने को कहा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: भारतीय उच्चायोग के 12 अधिकारियों को परिवार समेत क्वारंटीन होने को कहा
Mon, 24 May 2021 03:07 PM IST
दीप्ति मिश्रा
पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Mon, 24 May 2021 03:07 PM IST
सार
पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायोग के 12 अधिकारियों को परिवार और वाहन चालकों सहित पृथकवास में रहने को कहा है। दरअसल पिछले सप्ताह भारत से यहां आने पर इनमें से एक में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी। विदेश कार्यालय ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पाकिस्तान में स्थित भारतीय दूतावास
- फोटो : MEA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनिया भर में कोरोना वायरस का कहर जारी है। इस बीच महामारी की मार झेल रहे पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायोग के 12 अधिकारियों को परिवार और वाहन चालकों सहित पृथकवास में रहने को कहा है। दरअसल पिछले सप्ताह भारत से यहां आने पर इनमें से एक में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी। विदेश कार्यालय ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
विदेश कार्यालय के प्रवक्ता जाहिद हफीज चौधरी ने रविवार को बताया कि 12 अधिकारी और उनके परिजन शनिवार यानी 22 मई को वाघा सीमा पार करके पाकिस्तान आए थे।
सभी 12 अधिकारियों के पास कोरोना वायरस संक्रमण की जांच रिपोर्ट थी, लेकिन पाकिस्तान के सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत इनकी फिर से जांच की गई।
प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तान के स्वास्थ्य अधिकारियों की जांच में एक अधिकारी की पत्नी में संक्रमण की पुष्टि हुई। वैश्विक महामारी पर पाकिस्तान की शीर्ष इकाई ‘नेशनल कमांड एवं कंट्रोल सेंटर’ (एनसीओसी) ने मामले की समीक्षा की और सभी अधिकारियों, उनके परिजन और वाहन चालकों को पृथकवास में रहने की सलाह दी।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि भारतीय उच्चायोग को एनसीओसी के दिशानिर्देंशों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी गई है।
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले के कहा कि दोनों देशों के बीच निर्धारित मानक संचालन प्रक्रियाओं के तहत अगर कोई राजनयिक कर्मचारी या उनका कोई सहयोगी संक्रमित पाया जाता है, तो उन्हें उनके देश वापस भेजने के बजाए उसी देश में पृथकवास में रहना होगा।
विज्ञापन