{"_id":"5ee0dad28ebc3e42de7780e3","slug":"pakistan-army-tightens-grip-on-country-as-popularity-of-prime-minister-imran-khan-is-going-downwards","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान : घट रही है इमरान खान की लोकप्रियता, सेना ने देश में मजबूत की पकड़","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान : घट रही है इमरान खान की लोकप्रियता, सेना ने देश में मजबूत की पकड़
Wed, 10 Jun 2020 06:36 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 10 Jun 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के नेतृत्व में गैर आधिकारिक रूप से ही सही लेकिन सेना की वापसी हो गई है। ऐसा माना जा रहा है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की देश में घटती लोकप्रियता की वजह से हुआ है। बता दें कि पाकिस्तान के नेतृत्व में सेना का वर्चस्व कोई नई बात नहीं है। पाकिस्तान के इतिहास की बात करें तो पहले भी देश को सेना ही चलाती आई है और राजनीतिक नेताओं को किनारे किया जाता रहा है।
विज्ञापन
इस समय पाकिस्तान में एक दर्जन से अधिक पूर्व और वर्तमान सैन्य अधिकारी पाकिस्तान में प्रमुख सरकारी पदों पर हैं। इसमें सरकारी हवाई सेवा, ऊर्जा नियंत्रक और राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान जैसे पद शामिल हैं। इन तीन पदों में से दो पदों पर नियुक्ति पिछले दो महीनों में की गई है। दरअसल, सेना के सरकार में इस दखल का कारण इमरान खान की देश में घटती लोकप्रियता है।
विज्ञापन
गिरती अर्थव्यवस्था, बढ़ती मंहगाई और कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के चलते प्रधानमंत्री इमरान खान को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। विश्लेषकों का मानना है कि इमरान खान की पार्टी के लिए सेना का समर्थन बहुत महत्वपूर्ण है, जो संसद में 46 फीसदी सीटों पर अधिकार रखती है। हालांकि कई मायनों में यह नया नहीं है। पाकिस्तान के इतिहास में सेना ही राष्ट्रीय नेतृत्व में रही है।
विज्ञापन