फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Army inducts China made VT4 battle tanks news in Hindi

पाकिस्तान: सेना ने शामिल की वीटी-4 युद्धक टैंकों की पहली खेप, चीन ने किया है निर्माण

Thu, 01 Jul 2021 07:10 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 01 Jul 2021 07:10 PM IST
सार

पाकिस्तान ने चीन द्वारा बनाए गए वीटी-4 युद्ध टैंकों को अपने शस्त्रागार में शामिल कर लिया है। पाकिस्तान चीन से ये टैंक खरीदने वाला तीसरा देश है।

विज्ञापन
Pakistan Army inducts China made VT4 battle tanks news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

पाकिस्तान की सेना ने चीन निर्मित वीटी-4 युद्धक टैंकों की पहली खेप को औपचारिक रूप से अपने शस्त्रागार में शामिल कर लिया है। चीन के सरकारी स्वामित्व वाले टैंक निर्माता नोरिंको द्वारा निर्मित इन टैंकों की आपूर्ति पिछले साल अप्रैल में शुरू हुई थी। थाइलैंड और नाइजीरिया के बाद इन टैंकों को चीन से खरीदने वाला पाकिस्तान तीसरा देश है।

विज्ञापन


इस संबंध में पाक सेना के मीडिया प्रकोष्ठ ने एक बयान में कहा कि मंगला कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल शाहीन महमूद ने बुधवार को शस्त्रागार का दौरा किया और वीटी-4 टैंकों के पहले बैच का मुआयना किया। उल्लेखनीय है कि चीन रक्षा क्षेत्र में पाकिस्तान का साझेदार बन गया है। पाकिस्तान उससे पहले से ही कई हथियार खरीदता आ रहा है।

विज्ञापन

कश्मीर पर अपने फैसले से हटाने तक भारत से संबंध बहाल नहीं करेंगे: इमरान खान

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक दिन पहले यानी बुधवार को कहा था कि जब तक भारत, जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा हटाने के अपने फैसले को वापस नहीं लेता तब तक पाकिस्तान पड़ोसी देश के साथ राजनयिक संबंध बहाल नहीं करेगा। भारत ने पांच अगस्त 2019 को संविधान के अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म कर इसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांट दिया था।

खान ने नेशनल असेंबली को अपने संबोधन में कहा, ‘मैं साफ कर देना चाहता हूं कि जब तक भारत पांच अगस्त 2019 के गैरकानूनी कदमों को वापस नहीं लेता है तब तक उसके साथ राजनयिक संबंध बहाल नहीं होगा।’ इमरान खान ने कहा कि समूचा पाकिस्तान अपने कश्मीरी भाइयों और बहनों के साथ खड़ा है।

बता दें कि उनका यह बयान दोनों देशों के बीच अनौपचारिक बातचीत की खबरों के बीच आया है जिसके बाद फरवरी में नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम हुआ। हालांकि संबंधों को सामान्य करने के लिए और कोई गतिविधि की सूचना नहीं है। जम्मू कश्मीर से विशेष दर्जा हटाए जाने के बाद पाकिस्तान ने भारत के साथ कारोबार स्थगित कर दिया था। दोनों देशों के बीच संबंध निचले स्तर पर पहुंच गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed