फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan army former spokesperson Asif Ghafoor car met with an accident, sent to saudi for treatment

पाकिस्तान सेना के पूर्व प्रवक्ता आसिफ गफूर दुर्घटना में घायल, इलाज के लिए सऊदी भेजा

Thu, 06 Feb 2020 09:18 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला; इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला; इस्लामाबाद Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 06 Feb 2020 09:18 AM IST
विज्ञापन
Pakistan army former spokesperson Asif Ghafoor car met with an accident, sent to saudi for treatment
पाकिस्तानी सेना के पूर्व प्रवक्ता आसिफ गफूर (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

पाकिस्तानी सेना के पूर्व प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। यह हादसा बुधवार तड़के पाकिस्तान के सरगोधा में हुआ। कार में सवार गफूर औप उनकी पत्नी अलमदुल्लिलाह को लाहौर के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें सऊदी अरब भेजा दिया गया है। हाल ही में गफूर की जगह मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार को पाकिस्तानी सेना का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता और इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) डीजी के पद पर गफूर का 31 जनवरी को अंतिम दिन रहा। गफूर का तबादला 40वें इन्फैंट्री डिवीजन (ओकारा) के जीओसी के पद पर किया गया है। गफूर ने प्रवक्ता के तौर पर अपने आखिरी दिन संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा था कि यदि भारतीय उनके तबादले से खुश हैं तो यह उनके लिए सम्मान की बात है।
विज्ञापन


गफूर पाकिस्तानी सेना में नौ सितंबर, 1988 को शामिल हुए थे। आईएसपीआर की वेबसाइट के अनुसार वह दिसंबर 2016 से डीजी आईएसपीआर के पद पर तैनात थे। उन्होंने पाकिस्तानी सेना में कई पदों पर काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आप जंग शुरू करोगे, खत्म हम करेंगे

पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता के पद से जाते-जाते भी गफूर ने भारत को खोखली धमकी दी। उन्होंने कहा आतंकवाद के संदर्भ में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी जिसमें उन्होंन कहा था कि युद्ध की परिस्थिति में पाकिस्तान सात से दस दिन भी नहीं टिक पाएगा। इसपर गफूर ने कहा था कि मैं भारतीयों से कहना चाहता हूं कि पाकिस्तानी सेना हमेशा उन्हें आश्चर्यचकित करती रहेगी। 



उन्होंने कहा था कि दुनिया की कोई भी ताकत किसी एकजुट राष्ट्र को हरा नहीं सकती। भारत किसी भी तरह के दुस्साहस से दूर रहे। पाकिस्तान किसी भी थोपे हुए युद्ध का जवाब देगा। मैं पहले भी कह चुका हूं जंग आप शुरू करोगे और उसे हम खत्म करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed