फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Army committed genocide in Bangladesh, says resolution introduced in US House

USA: 'पाकिस्तानी सेना ने बांग्लादेश में नरसंहार किया था', अमेरिकी सांसदों के गंभीर आरोप, प्रस्ताव पेश

Sat, 15 Oct 2022 11:47 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 15 Oct 2022 11:47 AM IST
सार

अमेरिका के दो सांसदों ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से 1971 में पाकिस्तानी सशस्त्र बलों द्वारा जातीय बंगालियों और हिंदुओं के खिलाफ किए गए अत्याचारों को 'नरसंहार' करार देने का अनुरोध किया गया है।

विज्ञापन
Pakistan Army committed genocide in Bangladesh, says resolution introduced in US House
पाकिस्तानी सेना - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका के दो प्रभावशाली सांसदों ने प्रतिनिधि सभा में एक प्रस्ताव पेश किया है जिसमें पाकिस्तान पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस प्रस्ताव में दोनों सांसदों ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से 1971 में पाकिस्तानी सशस्त्र बलों द्वारा जातीय बंगालियों और हिंदुओं के खिलाफ किए गए अत्याचारों को 'नरसंहार' करार देने का अनुरोध किया गया है।

विज्ञापन


भारतीय मूल के सांसदों ने पेश किया प्रस्ताव
भारतीय-अमेरिकी कांग्रेस सदस्य रो खन्ना और सांसद सीव चाबोट ने शुक्रवार को प्रतिनिधि सभा में यह प्रस्ताव पेश किया। इसमें पाकिस्तान सरकार से ऐसे नरसंहार में उसकी भूमिका के लिए बांग्लादेश के लोगों से माफी मांगने के लिए भी कहा गया है। खन्ना ने कहा कि बांग्लादेश में 1971 में नरसंहार हुआ था और लाखों लोग मारे गए थे। उन्होंने कहा कि उन लाखों मृतकों में से 80 फीसदी हिंदू थे। बांग्लादेशी समुदाय ने इस प्रस्ताव का स्वागत किया है।
विज्ञापन


सांसद चाबोट ने किया ट्वीट
रिपब्लिकन पार्टी के सांसद चाबोट ने ट्वीट करते हुए लिखा कि हमें वर्षों बाद भी उन लाखों लोगों को नहीं भूलना चाहिए, जो नरसंहार में मारे गए थे। नरसंहार की बात स्वीकारने से ऐतिहासिक रिकॉर्ड मजबूत होता है, हमारे साथी अमेरिकी जागरूक होते हैं और साथ ही भविष्य के साजिशकर्ताओं को यह पता चलता है कि ऐसे अपराधों को बख्शा या भुलाया नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed