फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Army chief General Asim Munir vows to permanently eliminate militancy Threats

Pakistan: सेना प्रमुख जनरल मुनीर ने खाई कमस, कहा- आतंकवाद से पैदा हुए खतरों को हमेशा के लिए कर देंगे खत्म

Tue, 16 Apr 2024 11:01 PM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 16 Apr 2024 11:01 PM IST
सार

जनरल मुनीर ने आंतकी हमलों को विफल करने और आतंकवाद विरोधी अभियानों के तहत आतंकी कमांडरों को बेअसर करने में पाकिस्तानी सेना के प्रयासों की सराहना की।

विज्ञापन
Pakistan Army chief General Asim Munir vows to permanently eliminate militancy Threats
जनरल असीम मुनीर। - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने मंगलवार को आतंकवाद से उत्पन्न खतरे को हमेशा के लिए खत्म करने की कसम खाई है। दरअसल, पाकिस्तान में अफगानिस्तान की सीमा से लगे क्षेत्रों में आतंकी हमलों में काफी वृद्धि हुई है। पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, जनरल मुनीर ने मंगलवार रावलपिंडी में आयोजित 264वें कोर कमांडर कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। 

विज्ञापन

चीनी नागरिकों पर हुए आतंकी हमले की निंदा
कार्यक्रम के दौरान जनरल मुनीर ने आंतकी हमलों को विफल करने और आतंकवाद विरोधी अभियानों के तहत आतंकी कमांडरों को बेअसर करने में पाकिस्तानी सेना के प्रयासों की सराहना की। पाकिस्तान की सशस्त्र बल आतंक के खतरे को हमेशा के खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। कॉन्फ्रेंस में हाल ही में चीनी नागरिकों पर हुए आतंकी हमले और बलूचिस्तान में हुए विभिन्न आतंकी हमलों की भी निंदा की गई। कॉन्फ्रेंस में फलस्तीनी लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त की गई। सैन्य अधिकारियों ने गाजा में मानवाधिकारों के उल्लंघन और नरसंहार की निंदा की। सैन्य अधिकारियों ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यदि तनाव को कम नहीं किया गया तो क्षेत्रीय संघर्ष बढ़ सकता है।  

विज्ञापन


चीनी नागरिकों पर हुए हमलों की जिम्मेदारी अब तक किसी भी संगठन ने नहीं ली
बता दें, एक वाहन में सवार आत्मघाती हमलावर ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के सुदूर बेशम इलाके में चीनी इंजीनियरों के काफिले को निशाना बनाया था। उस दौरान चीन के इंजीनियर कोहिस्तान जिले में दासू हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर स्टेशन के एक निर्माण स्थल की ओर जा रहे थे। इस हमले में पांच चीनी नागरिक और उनके पाकिस्तानी ड्राइवर मारे गए थे। बता दें, चीनी नागरिकों पर हुए हमलों की जिम्मेदारी अब तक किसी भी संगठन ने नहीं ली है। हालांकि, खैबर-पख्तूनख्वा आतंकवाद-रोधी विभाग ने हमले के लिए प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान, पाकिस्तान को जिम्मेदार माना है। गौरतलब है कि 60 अरब अमेरिकी डॉलर के चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) के तत्वावधान में हजारों चीनी पाकिस्तान की कई परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed