{"_id":"6a8eb91909f09c4ae30e705d","slug":"bangladesh-ganapati-chakraborty-family-murder-case-hindu-mohajot-protest-dhaka-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणपति चक्रवर्ती के पूरे परिवार की हत्या: ढाका की सड़कों पर उतरे हिंदू संगठन, इंसाफ के लिए बनाई मानव शृंखला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
गणपति चक्रवर्ती के पूरे परिवार की हत्या: ढाका की सड़कों पर उतरे हिंदू संगठन, इंसाफ के लिए बनाई मानव शृंखला
Wed, 26 Aug 2026 03:30 PM IST
राकेश कुमार
एएनआई, ढाका।
एएनआई, ढाका।
Published by: राकेश कुमार
Updated Wed, 26 Aug 2026 03:30 PM IST
सार
गणपति चक्रवर्ती परिवार के चार सदस्यों की हत्या के बाद अब ढाका में विरोध शुरू हो गया है। हिंदू संगठन दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहा है, जबकि पुलिस की जांच और हत्या की वजह को लेकर सवाल अभी भी बने हुए हैं। क्या है पूरा मामला? जानिए...
विज्ञापन
ढाका में हिंदू संगठन ने बनाई मानव शृंखला
- फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांग्लादेश में गणपति चक्रवर्ती और उनके परिवार के तीन सदस्यों की हत्या के मामले में अब विरोध तेज हो गया है। बांग्लादेश जातीय हिंदू महाजोत ने ढाका स्थित नेशनल प्रेस क्लब के सामने मानव शृंखला बनाकर प्रदर्शन किया। संगठन ने हत्याकांड में शामिल लोगों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शन के जरिए संगठन ने मामले में कार्रवाई की मांग उठाई। गणपति चक्रवर्ती परिवार की हत्या का मामला पहले ही कई सवालों के घेरे में है। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है, लेकिन मृतकों के परिजन और स्थानीय लोग पुलिस की जांच पर सवाल उठा रहे हैं।
क्या है पूरा मामला?
यह मामला बांग्लादेश के रंगपुर शहर का है। यहां रिटायर्ड शिक्षक गणपति चक्रवर्ती और उनके परिवार के तीन अन्य सदस्यों की हत्या कर दी गई थी। बंद घर से गणपति चक्रवर्ती, उनकी पत्नी प्रीतिलता चक्रवर्ती, बेटी अगामी चक्रवर्ती और बेटे प्रियम चक्रवर्ती के शव बरामद हुए थे। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और दो युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस ने हत्या के पीछे नशीले पदार्थ को लेकर हुए विवाद की बात कही है।
मामले से जुड़ी पांच बड़ी बातें
यह भी पढ़ें: तिब्बत में ग्लेशियर फटने से नेपाल में तबाही: कई गांव-हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट बहे, सात की मौत, चार जवान लापता
विज्ञापन
क्या कह रही है पुलिस की थ्योरी?
पुलिस के अनुसार, दो युवक पड़ोसी इमारत के रास्ते गणपति चक्रवर्ती के घर की छत पर पहुंचे थे। पुलिस का दावा है कि दोनों वहां याबा नाम का नशीला पदार्थ ले रहे थे। गणपति चक्रवर्ती ने उन्हें देख लिया और इसका विरोध किया। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद गणपति चक्रवर्ती की हत्या कर दी गई। इसके बाद उनकी पत्नी और दोनों बच्चों की भी जान ले ली गई।
पुलिस की कहानी पर उठे सवाल
मृतकों के परिजन और स्थानीय लोग पुलिस की कहानी से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि केवल दो लोग परिवार के चार सदस्यों की हत्या कैसे कर सकते हैं। हिरासत में लिए गए युवकों के परिवार वालों ने भी दावा किया कि घटना वाली रात वे घटनास्थल पर नहीं थे। इन सवालों के बीच मामले की जांच गुप्तचर शाखा को सौंप दी गई। अब जांच एजेंसी के सामने इस हत्याकांड की पूरी सच्चाई सामने लाने की चुनौती है।

- ढाका के नेशनल प्रेस क्लब के सामने मानव शृंखला बनाई गई।
- हिंदू संगठन ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
- गणपति चक्रवर्ती परिवार के चार सदस्यों की हत्या हुई थी।
- पुलिस ने मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया है।
- सवाल उठने के बाद जांच गुप्तचर शाखा को सौंपी गई।