फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan army blamed indian army chief for provoking war

पाक की गीदड़भभकी, कहा- भारतीय सेना प्रमुख गैरजिम्मेदाराना बयानों से युद्ध के लिये उकसा रहे हैं

Sun, 27 Oct 2019 06:17 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 27 Oct 2019 06:17 AM IST
विज्ञापन
pakistan army blamed indian army chief for provoking war
पाक सेना के मेजर जनरल आसिफ गफूर

पाकिस्तानी सेना ने आरोप लगाया है कि भारतीय सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत बार-बार गैर-जिम्मेदाराना बयान देकर  युद्ध के लिये उकसा रहे हैं और क्षेत्रीय शांति को खतरे में डाल रहे हैं। इससे पहले, जनरल रावत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओेके) को ‘आतंकवादियों के नियंत्रण’ वाला क्षेत्र करार दिया था।

विज्ञापन


फील्ड मार्शल के एम करिअप्पा स्मृति व्याख्यान में अपनी समापन टिप्पणियों में जनरल रावत ने शुक्रवार को यह भी कहा था कि गिलगित-बाल्तिस्तान तथा पीओके पाकिस्तान के अवैध कब्जे में रहे हैं। रावत की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पाकिस्तान के सैन्य प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने एक बयान में आरोप लगाया कि भारतीय सेना प्रमुख चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के नए प्रस्तावित पद के लिए अपनी उम्मीदवारी को मजबूत बनाने के लिए बार-बार गैर जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं।
विज्ञापन

 

पाक ने कहा कि भारतीय सेना के 60 जवानों को मार गिराया है

गफूर ने दावा किया कि वह राजनीतिक आकाओं के चुनाव अभियान के लिए गैर-जिम्मेदाराना बयानों के जरिए बार-बार युद्ध के लिये उकसा रहे हैं और क्षेत्रीय शांति को खतरे में डाल रहे हैं। गफूर ने कहा कि वह पेशेवर सैन्य लोकाचार की कीमत पर भारतीय सीडीएस बनने की उम्मीद कर रहे हैं।

गफूर के बयान पर भारतीय सेना की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई है लेकिन एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारतीय सेना झूठे और अपमानजनक आरोपों पर प्रतिक्रिया नहीं देती है। इस बीच शनिवार को एक अन्य ट्वीट कर गफूर ने दावा किया कि पाकिस्तानी सेना ने इस साल 27 फरवरी से अबतक नियंत्रण रेखा पर झड़पों में भारतीय सेना के 60 जवानों को मार गिराया है और कई अन्य को घायल किया है।

गफूर के मुताबिक पाकिस्तान ने भारत के बंकरों को नष्ट कर दिया और तोपखाने को नुकसान पहुंचाया है जिसकी वजह से उनका स्थान बदलना पड़ा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी वायुसेना ने भारतीय वायुसेना के दो लड़ाकू विमान भी मार गिराए एवं भारतीय नौसेना भी दबाव में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed