{"_id":"645934a4a9ba3b39580f1dfc","slug":"pakistan-army-attack-on-imran-khan-said-allegations-made-against-isi-officer-are-baseless-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakiastan: पाकिस्तान की सेना ने इमरान खान को घेरा, कहा- आईएसआई अधिकारी के खिलाफ लगाए गए आरोप बेबुनियाद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakiastan: पाकिस्तान की सेना ने इमरान खान को घेरा, कहा- आईएसआई अधिकारी के खिलाफ लगाए गए आरोप बेबुनियाद
Mon, 08 May 2023 11:13 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 08 May 2023 11:13 PM IST
सार
इमरान खान ने शनिवार को एक रैली में आरोप लगाया था कि दो बार उनकी हत्या की साजिश करने वाले आईएसआई के फैसल नसीर पत्रकार अरशद शरीफ की हत्या में शामिल थे।
विज्ञापन
इमरान खान, जनरल असीम मुनीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तानी सेना ने इमरान खान के उस आरोप की निंदा की है, जिसमें उन्होंने कहा था कि इटर सर्विसेज इंटेलीजेंस (आईएसआई) के अधिकारी मेजर जनरल फैसल नजीर उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं। सेना ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री द्वारा बिना किसी सबूत के एक सेवारत आईएसआई अधिकारी पर बेहद गैर जिम्मेदाराना और बेबुनियाद है। खान ने शनिवार को एक रैली में आरोप लगाया था कि दो बार उनकी हत्या की साजिश करने वाले आईएसआईए के फैसल नसीर पत्रकार अरशद शरीफ की हत्या में शामिल थे।
विज्ञापन
आरोप बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय
सेना की मीडिया शाखा ‘इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ (आईएसपीआर) के कड़े शब्दों वाले बयान में यह भी कहा गया है कि इमरान खान के मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण आरोप बेहद दुर्भाग्यपूर्ण, निंदनीय और अस्वीकार्य हैं। बयान में कहा गया है कि पिछले एक साल से देखा जा रहा है कि सेना और खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों को राजनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए निशाना बनाया जा रहा है। उन पर आक्षेप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
शहबाज शरीफ ने भी की थी निंदा
इससे पहले प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख खान की सेना और खुफिया एजेंसियों को बदनाम करने और धमकाने के लिए निंदा की थी।
विज्ञापन
अरशद की केन्या में हत्या कर दी गई थी
सेना के आलोचक रहे अरशद शरीफ की पिछले साल अक्तूबर में केन्या में हत्या कर दी गई थी। वह सुरक्षा एजेंसियों से अपनी जान को खतरा होने का जिक्र करते हुए देश छोड़ कर भाग गए थे। केन्या में पुलिस ने खोजी पत्रकार पर गोली चलाई थी, जिससे उनकी मौत हुई थी।
इमरान पहले लगा चुके आरोप
इमरान खान (71) ने इससे पहले प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह के साथ-साथ जनरल नसीर पर पिछले साल नवंबर में पंजाब प्रांत के वजीराबाद में उनकी हत्या की कोशिश करने का आरोप लगाया था। इस हमले में उनके पैर में तीन गोलियां लगी थीं।