फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan announces full COVID vaccination mandatory for air passengers from September end news in Hindi

पाकिस्तान: सितंबर के बाद से विमान यात्रियों का पूर्ण टीकाकरण अनिवार्य, कोरोना की चौथी लहर से निपटने की तैयारी

Tue, 24 Aug 2021 07:28 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 24 Aug 2021 07:28 PM IST
सार

पाकिस्तान सरकार ने मंगलवार को एलान किया कि सितंबर के अंत से हवाई यात्रा करने वाले सभी यात्रियों का कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ पूर्ण टीकाकरण (दोनों खुराकें) अनिवार्य होगा। यह फैसला देश में कोरोना वायरस की संभावित चौथी लहर से निपटने की तैयारी के तहत लिया गया है।

विज्ञापन
Pakistan announces full COVID vaccination mandatory for air passengers from September end news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

पाकिस्तान में हवाई यात्रियों के लिए पूर्ण टीकाकरण अनिवार्य करने का फैसला राष्ट्रीय कमान एवं संचालन केंद्र (एनसीओसी) की बैठक में लिया गया। एनसीओसी के प्रमुख असद उमर ने कहा कि 30 सितंबर से केवल पूर्ण टीकाकरण करवा चुके लोगों को ही घरेलू और अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी। टीकाकरण की यह बाध्यता आने वाले यात्रियों पर भी लागू होगी। 

विज्ञापन


योजना मंत्रालय का भी जिम्मा संभालने वाले असद उमर ने कहा कि 15 अक्तूबर से सार्वजनिक यातायात सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए भी पूर्ण टीकाकरण अनिवार्य करने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि 17 से 18 साल की आयु के लोगों का टीकाकरण एक सितंबर से शुरू होगा और 12 साल से अधिक आयु के प्रतिरक्षित लोगों को कुछ केंद्रों पर एक विशिष्ट टीका मिलेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शॉपिंग मॉल, होटल, रेस्तरां और विवाह कार्यक्रमों में जाने वाले लोगों को परिसर में प्रवेश के लिए 31 अगस्त तक टीके की पहली और 30 सितंबर तक दूसरी खुराक लगवा लेनी चाहिए। 17 वर्ष और इससे अधिक आयु के छात्रों को 15 सितंबर तक टीके की पहली और 15 अक्तूबर तक दूसरी खुराक लगवा लेनी चाहिए। ऐसा न होने पर उन्हें संस्थानों प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजमार्ग पर यात्रा करने वालों को 30 सितंबर तक टीके की पहली और 30 अक्तूबर तक दूसरी खुराक लगवानी चाहिए। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए सभी स्कूल वैन चालकों को 31 अगस्त तक टीके की पहली खुराक लेने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि ये सभी कदम आम जनता के स्वास्थ्य की सुरक्षा और देश में व्यवसायों को संचालन की अनुमति देने के लिए उठाए जा रहे हैं।


पाकिस्तान के राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना संक्रमण के 4075 नए मामले दर्ज किए गए और 91 संक्रमितों की मौत हुई। बता दें कि पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या अब 11 लाख 31 हजार 659 हो गई है। वहीं, अब तक इस जानलेवा महामारी के चलते यहां 25,094 लोगों की जान जा चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed