फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan and afghanistan can not afford risk of lawlessness and chaos says Army chief Bajwa

पाकिस्तान-अफगानिस्तान अराजकता का खतरा बर्दाश्त नहीं कर सकते: जनरल बाजवा

Fri, 30 Oct 2020 03:24 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 30 Oct 2020 03:24 AM IST
विज्ञापन
pakistan and afghanistan can not afford risk of lawlessness and chaos says Army chief Bajwa
पाकिस्तानी सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा

पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने कहा कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान अराजकता और अव्यवस्था का जोखिम नहीं उठा सकते, क्योंकि ऐसी स्थिति में दोनों देशों के लिए इसके परिणाम विनाशकारी होंगे।

विज्ञापन


समाचार पत्र डॉन अखबार ने बृहस्पतिवार को बताया कि थल सेना प्रमुख जनरल बाजवा ने बुधवार को पश्चिमी सीमा पर सैनिकों से मुलाकात की और पेशावर के एक अस्पताल का दौरा कर एक धार्मिक मदरसे में बम विस्फोट से घायल हुए पीड़ितों को सांत्वना दी।
विज्ञापन


इस घटना में आठ छात्रों की मौत हो गई थी। रिपोर्ट के अनुसार जनरल बाजवा ने कहा कि पाकिस्तान में अफगान शरणार्थियों को विरोधी ताकतों के बारे में सावधानी बरतनी चाहिए ताकि वे आतंकवादी गतिविधियों में जानबूझकर या अनजाने में इस्तेमाल न किए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान अराजकता और अव्यवस्था का जोखिम नहीं उठा सकते, क्योंकि ऐसी स्थिति में दोनों देशों के लिए परिणाम विनाशकारी साबित होंगे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हमेशा से अफगानिस्तान में शांति चाहता है और पड़ोसी देश में शांति और स्थिरता बहाल करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed