फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ambassador said Gunmen killed nine Pakistanis in south eastern Iran

Iran-Pakistan: ईरान में पाकिस्तान के नौ लोगों की हत्या, इस्लामाबाद ने की हमले की निंदा, तेहरान से जांच की मांग

Sun, 28 Jan 2024 05:10 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 28 Jan 2024 05:10 AM IST
सार

ईरान की राजधानी तेहरान में पदस्थ पाकिस्तान के राजदूत मुदस्सिर टीपू ने शनिवार को कहा कि ईरान के सरावान में नौ पाकिस्तानियों की हत्या से सदमा लगा है। यह भयावह है। दूतावास पीड़ित परिवारों के साथ है। हम उनका समर्थन करते हैं। इस्लामाबाद ने तेहरान से मामले में सहयोग देने का आह्वान किया है।

विज्ञापन
Pakistan ambassador said Gunmen killed nine Pakistanis in south eastern Iran
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

पाकिस्तान और ईरान के बीच संघर्ष जारी है। एक बार फिर ईरान में बंदूकधारियों ने नौ पाकिस्तानियों की हत्या कर दी। पाकिस्तान के राजदूत ने इसकी पुष्टि की है। गौरतलब है कि हाल ही में ईरान ने पाकिस्तान में घुसकर एयरस्ट्राइक की थी, जिसके बाद पाकिस्तानी सरकार ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा था कि हमारी संप्रभुता का उल्लंघन करना अस्वीकार्य है। 

विज्ञापन


दूतावास पीड़ित परिवारों के साथ
ईरान की राजधानी तेहरान में पदस्थ पाकिस्तान के राजदूत मुदस्सिर टीपू ने शनिवार को कहा कि ईरान के सरावान में नौ पाकिस्तानियों की हत्या से सदमा लगा है। यह भयावह है। दूतावास पीड़ित परिवारों के साथ है। हम उनका समर्थन करते हैं। इस्लामाबाद ने तेहरान से मामले में सहयोग देने का आह्वान किया है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो नौ लोगों की मौते के अलावा हमले में तीन लोग घायल भी हुए हैं।
विज्ञापन


घर में घुसकर किया हमला 
बलूच अधिकार समूह हलवाश की मानें तो सभी पीड़ित पाकिस्तानी मजदूर थे, जो एक कार मरम्मत की दुकान पर रहते थे और वहीं काम करते थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को राज्य के डिप्टी गवर्नर अलीरेजा मरहमती ने बताया था कि नौ विदेशी लोगों की मौत हुई है। हमले में जिंदा बच गए लोगों का कहना है कि तीन हथियारबंद लोग घरों में घुस गए और धड़ाधड़ा गोलियां चलाने लगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय से हमले की जांच कराने का आह्वान
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने हमले को आतंकवादी घटना बताया है। मंत्रालय का कहना है कि इस्लामाबाद ईरानी अधिकारियों के संपर्क में है। उसने तेहरान से घटना की जांच कराने का आह्वान किया है। मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने कहा कि यह भयावह और घृणित हमला है। हम हमले की निंदा करते हैं। हम हमले के बाद से ईरान के अधिकारियों के संपर्क में हैं। हमने हमले की जांच कराने और हमले में शामिल आरोपियों के खिलाप कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed