फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Airlines has been suspended till Thursday Night, Trouble for thousand of Passengers

गुरुवार आधी रात तक पाकिस्तान में हवाई यात्रा बंद, कई एयरपोर्ट पर हजारों यात्री फंसे

Thu, 28 Feb 2019 02:02 PM IST
Nilesh Kumar भाषा, इस्लामाबाद
भाषा, इस्लामाबाद Published by: Nilesh Kumar Updated Thu, 28 Feb 2019 02:02 PM IST
विज्ञापन
Pakistan Airlines has been suspended till Thursday Night, Trouble for thousand of Passengers
पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस

पाकिस्तान का हवाई क्षेत्र वाणिज्यिक उड़ानों के लिए गुरुवार आधी रात तक बंद रहेगा। पाकिस्तान के नागर विमानन प्राधिकरण ने ऐसे समय में यह घोषणा की, जब भारत के साथ तनाव के बीच कई अहम हवाईअड्डों पर उड़ाने रद्द होने के कारण हजारों यात्री फंस गए हैं। प्राधिकरण ने बुधवार को पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र को मौजूदा सुरक्षा हालात के कारण बंद करने की घोषणा की। 

विज्ञापन


पाकिस्तानी अखबार डॉन के अनुसार, बुधवार को बाद में एक अन्य ट्वीट में नागर विमानन प्राधिकरण ने कहा था कि वाणिज्यिक उड़ान सेवा आंशिक रूप से बहाल कर दी गई है, जिसकी शुरुआत कराची के जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से की गई। बाद में इस ट्वीट को हटा दिया गया था। गुरुवार की सुबह एक अन्य ट्वीट में प्राधिकरण उड़ानों की आंशिक बहाली के बयान से पीछे हट गया और उसने कहा कि हवाई क्षेत्र अब भी बंद है।
विज्ञापन


भारतीय वायुसेना ने पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर मंगलवार को हवाई हमले किए थे जिसके बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ा हुआ है। पाकिस्तान जाने वाली और वहां से आने वाली सैकड़ों अंतरराष्ट्रीय एवं घरेलू उड़ानें रद्द कर दी गई हैं, जिसके कारण हजारों यात्री फंस गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed