फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan airlines becomes first foreign commercial flight to land in kabul since taliban rules in afganistan

अफगानिस्तान: तालिबानी राज के बाद पहली बार काबुल पहुंचा कोई विमान, 10 लोगों को लेकर लैंड हुआ पाकिस्तानी प्लेन

Mon, 13 Sep 2021 01:43 PM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Mon, 13 Sep 2021 01:43 PM IST
सार

अफगानिस्तान में अब सबकुछ बदल चुका है। यहां तालिबानी शासक अब सत्ता चला रहे हैं। हालांकि, लोगों के दिमाग में तालिबान का खौफनाक अतीत अब भी कायम है, लोग तालिबान की क्रूरता को नहीं भूल पाए हैं,  वहीं, करीब 15 दिन बाद आज पहली बार काबुल एयरपोर्ट पर कोई विमान लैंड किया। पाकिस्तान एयरलाइंस का एक विमान 10 लोगों को लेकर काबुल पहुंचा। 

विज्ञापन
pakistan airlines becomes first foreign commercial flight to land in kabul since taliban rules in afganistan
पाकिस्तान एयरलाइन्स का विमान

विस्तार

अफगानिस्तान में तालिबान के शासन के बाद पहली बार कोई फ्लाइट काबुल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड की है। सोमवार को पाकिस्तानी इंटरनेशनल एयरलाइन्स का प्लेन काबुल पहुंचा। 15 अगस्त को तालिबान का अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद यह पहली अंतरराष्ट्रीय कमर्शियल प्लेन  है, जो काबुल पहुंचा है। तालिबान का खौफ लोगों में इतना ज्यादा है कि  प्लेन में करीब 10 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि इसमें यात्री से ज्यादा स्टाफ ही शामिल थे। एक अंग्रेजी समाचार एजेंसी ने बताया कि इस विमान में एक पत्रकार भी मौजूद था। उसने बताया, 'विमान में बहुत ही कम लोग थे। करीब 10 लोग यात्रा कर रहे थे। शायद यात्रियों से ज्यादा स्टाफ था।

विज्ञापन


पाकिस्तान अधिकारी ने हवाई सेवा शुरू करने के दिए थे संकेत
गौरतलब है कि पाकिस्तान एयरलाइंस के प्रवक्ता ने पिछले सप्ताह कहा था कि एयरलाइन जल्द ही कमर्शियल सेवाएं चालू करने की योजना बना रही है, लेकिन अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि इस्लामाबाद और काबुल के बीच रोजाना कितने विमान उड़ान भर पाएंगे।
विज्ञापन


15 दिन से बंद थी काबुल एयरपोर्ट पर विमानों की सेवा
बता दें कि 30 अगस्त को अमेरिकी सेना की अफगानिस्तान से वापसी तक काबुल एयरपोर्ट से करीब 1 लाख 20 हजार लोगों को दूसरे देशों तक भेजा जा चुका था। इसके बाद एयरपोर्ट की हालत काफी खराब हो गई थी। हवाई अड्डा के आसपास हुए धमाकों से काबुल एयरपोर्ट का नक्शा ही बदल गया था। कॉमर्शियल फ्लाइटों की सेवा तत्काल प्रभाव से बंद कर दी गई थी। तालिबान कतर और दूसरे देशों की तकनीकी सहायता के जरिए इसे जल्द से जल्द बहाल करने के लिए काम करवा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी दफ्तरों को खोलने की उठी मांग
तालिबान ने पिछले हफ्ते 33 सदस्यों वाली कैबिनेट कमेटी का गठन कर दिया है, लेकिन वहां पर हालात अब भी सामान्य नहीं हैं। लोग अब भी घरों में कैद हैं। सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों ने दफ्तरों को खोलने की मांग की है। तालिबान सरकार के गठन के बाद भी वहां पर सरकारी कार्यालय नहीं खोले गए हैं। अफगानी नागरिकों ने तालिबान से मांग की है कि वे जल्द से जल्द सरकारी दफ्तरों का काम शुरू कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed