फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan again teased Kashmir raga, issue to be raised during united nations general assembly President visit

पाकिस्तान ने फिर छेड़ा कश्मीर राग, UNGA प्रेसिडेंट के दौरे के दौरान उठाएगा मुद्दा

Sun, 26 Jul 2020 09:16 PM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 26 Jul 2020 09:16 PM IST
विज्ञापन
Pakistan again teased Kashmir raga, issue to be raised during united nations general assembly President visit
Shah Mehmood Qureshi

पाकिस्तान अपनी आदत से बाज नहीं आ रहा है। हर तरफ से अपनी फजीहत करवाने के बाद अब उसने फिर से कश्मीर का राग अलापना शुरू कर दिया है। यहां के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी अब संयुक्त राष्ट्र महासभा के नए अध्यक्ष वोल्कान बोजकिर के सामने भारत के खिलाफ कश्मीर मुद्दे को उठाने की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र महासभा के नए अध्यक्ष वोल्कान बोजकिर सोमवार को पाकिस्तान दौरे पर जाने वाले हैं। इस दौरान इमरान सरकार ने संकेत दिए हैं कि वो उनके सामने भारत के खिलाफ कश्मीर मुद्दे को उठाएगी। समाचार एजेंसी के मुताबिक, इमरान सरकार भारत को बदनाम करने और दुनिया में अपनी गिरती छवि को बचाने के लिए यूएनजीए के अध्यक्ष के सामने कश्मीर मुद्दा उठाने जा रही है।
विज्ञापन


बोजकिर के पाकिस्तान दौरे के दौरान इमरान सरकार के विदेश मंत्री कुरैशी उनके साथ चर्चा करेंगे। इस दौरान कुरैशी उनके सामने कश्मीर के हालात और उस पर पाकिस्तान के रुख पर बात करेंगे। कुरैशी ने कहा कि हम यूएनजीए प्रेसिडेंट को भारत अधिकृत जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना द्वारा किए जा रहे अत्याचारों के बारे में बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तुर्की के वोल्कान बोजकिर को 21 जून को यूएनजीए का अध्यक्ष चुना गया था। वे यूएनजीए के प्रेसिडेंट बनने वाले पहले तुर्की नागरिक हैं। वह सितंबर में पद ग्रहण करेंगे। उनका कार्यकाल एक साल का होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed