{"_id":"60f85aef9e21a2417759dc5e","slug":"pakistan-again-ban-tiktok-due-to-failing-in-removing-inappropriate-content-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: टिकटॉक ने नहीं हटाई 'अनुचित सामग्री', एक बार फिर लगाया गया प्रतिबंध","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: टिकटॉक ने नहीं हटाई 'अनुचित सामग्री', एक बार फिर लगाया गया प्रतिबंध
Wed, 21 Jul 2021 11:05 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:05 PM IST
सार
पाकिस्तान ने ‘अनुचित सामग्री’ को हटाने में कथित तौर पर विफल रहने पर ‘टिकटॉक’ एप पर बुधवार को रोक लगा दी। छोटे वीडियो साझा करने की सुविधा देने वाले चीन के इस एप पर देश में हाल के महीनों में चौथी बार रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टेलीकॉम नियामक पाकिस्तान टेलीकम्युनिकेशन प्राधिकरण (पीटीए) ने ट्वीट करके कहा कि ‘इलेक्ट्रॉनिक अपराध रोकथाम कानून, 2016’ के संबंधित प्रावधानों के आलोक में पीटीए ने देश में टिकटॉक एप और इसकी वेबसाइट पर रोक लगा दी है। इसमें कहा गया, ‘इस मंच पर अनुचित सामग्री लगातार मिल रही है और इस प्रकार की सामग्री को हटाने के लिए कोई कदम नहीं उठाए जा रहे जिसके कारण यह कार्रवाई करनी पड़ी।’
विज्ञापन
इससे पहले दो जुलाई को सिंध हाईकोर्ट ने देश में अनैतिकता फैलाने के कारण टिकटॉक पर पाबंदी लगाने के अपने पिछले फैसले को वापस ले लिया था। अदालत ने 28 जून को पीटीए से एक नागरिक की शिकायत पर टिकटॉक को निलंबित करने को कहा था। पीटीए ने पिछले वर्ष अक्तूबर में टिकटॉक पर पहली बार पाबंदी लगाई थी। इस पर अश्लील व अनैतिक सामग्री दिखाने का आरोप था। यह पाबंदी भी दस दिन बाद हट गई थी।
विज्ञापन
इससे पहले, मार्च में पेशावर उच्च न्यायालय ने कई नागरिकों की याचिका पर इस एप को निलंबित कर दिया था। हालांकि कुछ हफ्तों बाद पाबंदी हटाते हुए अदालत ने पीटीए से कहा था कि वह ऐसे कदम उठाए जिनके चलते कोई ‘अनैतिक सामग्री’ अपलोड न की जा सके। पीटीए के प्रवक्ता खुर्रम मेहरान ने जियो न्यूज को बताया कि एप को ऑनलाइन पोस्ट की जाने वाली ‘अनुचित सामग्री’ के बारे में कई बार कहा गया।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा, 'लेकिन उसकी ओर से इस बारे में कोई कदम नहीं उठाया गया।' दिलचस्प बात यह है कि राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने सकारात्मकता और प्रेरणा के बारे में संदेश देने के लिए 16 जुलाई को टिकटॉक का ही इस्तेमाल किया था। बता दें कि यहां के डॉन अखबार की खबर के मुताबिक पिछले महीने टिकटॉक की ओर से कहा गया था कि तीन महीनों में उसने पाकिस्तान में टिकटॉक से 60 लाख से अधिक वीडियो हटाए हैं।